दिवाली मनाने पैतृक गांव पहुंची कीर्ति कुल्हारी, खाई मौसी के हाथ से बनी बाजरे की रोटी

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Nov, 2020 02:20 PM

kirti kulhari celebrated diwali in her native village

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी की ये दिवाली उनके लिए बेहद खास रही। क्योंकि कीर्ति ने इस बार ये दिवाली अपने पैतृक गांव यानि राजस्थान में मनाई। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने गांव की झलक फैंस को भी दिखाई है। उन्हें गांव में मजे करते हुए के कई फोटो और...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी की ये दिवाली उनके लिए बेहद खास रही। क्योंकि कीर्ति ने इस बार ये दिवाली अपने पैतृक गांव यानि राजस्थान में मनाई। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने गांव की झलक फैंस को भी दिखाई है। उन्हें गांव में मजे करते हुए के कई फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


कीर्ति ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'बाजरा रोटी लंच जिसे मेरी बड़ी मौसी और भाभी ने बहुत प्यार से बनाया है... इन दो लोगों की ताकत और धैर्य की मैं बहुत तारीफ करती हूं। मेरे गांव आने पर ये सब और बहुत कुछ होता है... सर्दियां इस राज्य (राजस्थान) में आने का सबसे अच्छा टाइम है।'

PunjabKesari


कीर्ति ने बताया, मुझे दिवाली के वक्त शहर से दूर वक्त बिताना अच्छा लगता है। यह त्योहार मेरे बचपन की यादें और जिंदगी के साधारण दिनों की याद वापस ले आता है। अपने घर झुनझुनू जाकर मैं पुरानी यादों से भर जाती हूं और सादगी, शांति और बैलेंस का महत्व पता चलता है।

PunjabKesari


काम की बात करें  तो कीर्ति जल्द ही फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा और अदिति राव हैदरी भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!