मां की अंतिम विदाई पर फूट-फूटकर रोए किच्चा सुदीप, संभालना हुआ मुश्किल, नम आंखो से एक्टर से दी मुख्गानि

Edited By Smita Sharma, Updated: 21 Oct, 2024 08:35 AM

kichcha sudeep breaks down at his mother saroja sanjeev s funeral

20 अक्टूबर को जहां पूरा देश धूमधाम से करवाचौथ का त्योहार मना रहा था। वहीं दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट गया। किच्चा सुदीप के सिर से मां का साया उठ गया। जी हां, किच्चा सुदीप सरोजा संजीव ने 86 साल की उम्र में दुनिया को...

मुंबई: 20 अक्टूबर को जहां पूरा देश धूमधाम से करवाचौथ का त्योहार मना रहा था। वहीं दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट गया। किच्चा सुदीप के सिर से मां का साया उठ गया। जी हां, किच्चा सुदीप सरोजा संजीव ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे काफी लंबे समय से बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था।

PunjabKesari

उन्होंने बेंगलुरु के जयनगर स्थित अपोलो अस्पताल में रविवार, 20 अक्टूबर सुबह करीब 7 बजे आखिरी सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को रविवार दोपहर घर लाया गया। इस दौरान कई राजनीतिक नेता और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने एक्टर के घर पहुंचे। इस दौरान की एक तस्वीर सामने आई है जो हर किसी का दिल तोड़ रही है।

PunjabKesari

 फोटो में किच्चा सुदीप अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास खड़े नजर आ रहे हैं। वो फूट-फूटकर रो रहे हैं, जिनको संभाल पाना सभी के लिए काफी मुश्किल हो रहा।

PunjabKesari

किच्चा सुदीप राजनीतिक नेता बसवराज एस बोम्मई के गले लगकर रोते नजर आ रहे हैं। फोटो में बसवराज एस बोम्मई सुदीप को संभालते नजर आ रहे हैं। 

 

किच्चा सुदीप अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके निधन से एक्टर बुरी तरह टूट चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!