कबीर सिंह की एक्ट्रेस ने दादी के साथ देखा था 'लस्ट स्टोरी' का ये सीन, फिर ऐसा था रिएक्शन

Edited By Konika, Updated: 16 May, 2019 03:10 PM

kiara advani about kissing scene and lust stories

अपने बोल्ड सब्जेक्ट की वजह से नेटफ्लिक्स की ''लस्ट स्टोरी'' काफी चर्चित रही थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस कियारा अडवाणी का ओगाज्म सीन काफी सुर्खियों में रहा था।

तड़का टीम. अपने बोल्ड सब्जेक्ट की वजह से नेटफ्लिक्स की 'लस्ट स्टोरी' काफी चर्चित रही थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस कियारा अडवाणी का ओगाज्म सीन काफी सुर्खियों में रहा था। अब कियारा फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आने वाली हैं और उन्होंने हाल ही में एक चेट शो में खुलासा किया है कि यह फिल्म उन्होंने पूरे परिवार के साथ बैठकर देखी थी। इस दौरान उनके मम्मी-पापा के साथ दादी भी 'लस्ट स्टोरी' देख रही थीं। जानिए, यह विवादित सीन देख कैसा था दादी का रिएक्शन...

PunjabKesari

कियारा बताती हैं कि फिल्म देखने से पहले उन्होंने पेरेंट्स को इस बारे में बता दिया था। इसलिए घर में इस बारे में कोई ज्यादा बात नहीं हुई। लेकिन दादी उस सीन को बड़े ध्यान से देख रही थीं। हालांकि, उन्होंने उस समय कोई रिएक्शन नहीं दिया। इसके बाद कियारा ने अपनी मम्मी से कहा कि वह दादी से इस बारे में बात करें। कियारा ने कहा कि उनकी दादी एंग्लो-इंडियन हैं, इसलिए वह इस सीन को स्पष्ट रूप से नहीं समझ पाई। दरअसल, इस सीन के दौरान वेकराउंड में फिल्म 'कभी-खुशी कभी गम' का म्यूजिक भी चल रहा था। 

PunjabKesari

 

कियारा ने अपनी मम्मी को मैसेज किया था दादी से उनका रिएक्शन जानने के लिए तो दादी का जवाब था, उन्हें यह पसंद आया। उन्होंने कहा कि इस तरह पूरी दुनिया के सामने एक्टिंग करना आसान नहीं होता। हालांकि, अब एक बार कियारा अपनी अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह में शहीद कपूर के साथ किसिंग सीन को लेकर चर्चाओं में हैं।  

 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!