मांग पट्टी,नथनी और खास कलीरे पहन विक्की की दुल्हनिया बनीं कैटरीना,मंगलसूत्र...हीरे-नीलम से जड़ी इंगेजमेंट रिंग पर टिकी सबकी निगाहें

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Dec, 2021 10:12 AM

katrina kaif platinum wedding ring 7 4 lakh and kaleeras had bird unique message

लवबर्ड्स विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अब पति-पत्नी हैं। कैटरीना और विक्की ने गुरुवार( 9 दिसंबर) को  राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले स्थिति होटल सिक्स सेंस फोर्ट में शादी रचाई है। कपल दोपहर 3 बजे हिंदू रीति रिवाज 7 वचन लेकर एक-दूजे का हो गया। दोनों ने...

मुंबई: लवबर्ड्स विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अब पति-पत्नी हैं। कैटरीना और विक्की ने गुरुवार( 9 दिसंबर) को  राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले स्थिति होटल सिक्स सेंस फोर्ट में शादी रचाई है। कपल दोपहर 3 बजे हिंदू रीति रिवाज 7 वचन लेकर एक-दूजे का हो गया। दोनों ने अपनी शादी के दौरान फोटो और वीडियो लेने की मनाही रखी थी। ऐसे में जैसे ही इस कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की तो ये देखते ही देखते वायरल हो गईं।  

PunjabKesari

सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनी कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। लेकिन दुल्हन बनीं कैटरीना के लुक में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह थी कैटरीना कैफ की खूबसूरत वेडिंग रिंग और कलीरे। विक्की ने कैटरीना को सगाई में हीरे-नीलम की रिंग पहनाई। कैटरीना की इंगेजमेंट रिंग में एक बड़ा सा नीलम है और उसके चारों तरफ हीरे जड़ा दिखाई दे रहा है।

PunjabKesari

खास बात ये है कि इस बेशकीमती अंगूठी को पहले भी कई बार देखा जा चुका है। अगर आपको याद नहीं तो हम बता देते हैं कि ऐसी ही अंगूठी प्रिंसेज डायना पहने नजर आती हैं। बता दें कि इस भव्य अंगूठी की कीमत 9800 USD है, जो कि इंडियन करेंसी के मुताबिक, 7,40,735 रुपए की है। नीलम एक ऐसा रत्न है, जिसे सबसे महंगा भी माना जाता है।  

PunjabKesari

कैटरीना के मंगलसूत्र पर टिकी सबकी निगाहें

कैटरीना के इस खास दिन की सारी ज्वैलरी डिजाइनर सब्यसाची ने ही डिजाइन की थी। उनका मंगलसूत्र जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है। कैटरीना कैफ का मंगलसूत्र बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है जिसमें नजर के काले मोतियों के अलावा गोल्ड और डायमंड भी जड़ा है। कैटरीना के मंगलसूत्र में 2 डायमंड जड़े हुए नजर आ रहे हैं। 

 

PunjabKesari

कैटरीना के कलीरों में भी सबका ध्यान अफनी तरफ खींचा। एक्ट्रेस के कलीरों को  अनीता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया था। राहुल लूथरा और मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया था।

PunjabKesari

इसमें दुल्हन के अनुकूलित संदेशों के साथ बीस्पोक बर्ड चार्म्स को दिखाया गया है। हर कलीरे पर 6-7 दूत कबूतर थे। 

PunjabKesari
इसे दुल्हन ने अपने 'चूड़ा' के आगे पहना था। सूत्र की मानें तो कलीरे में  क्लियो, एलिसियन जैसे बाइबिल के शब्द शामिल थे।

PunjabKesari

लहंगे से लेकर ज्वैलरी तक विक्की की दुल्हनिया की हर बात थी निराली 

सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनी कैटरीना  किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लगा रहा था।  शादी में कैटरीना ने डिजाइनर सब्यसाची का मटका सिल्क का सुर्ख रेड लहंगा पहना था जिस पर फाइन टिल्ला वर्क और जरदोजी से कढ़ाई की गई थी।उनकी चुनरी और साड़ी पर गोल्ड एंड सिल्वर थ्रेड से हाथ से काम किया गया था।

PunjabKesari

कैटरीना ने अपनी शादी में जो ज्वैलरी पहनी थी उसमें 22 कैरेट के सोने में अनकट हीरे से जड़े गहने थे। गले में हीरों से जड़ा चोकर हार,मांग टीका, बड़ी सी नथनी, हाथों में लगी मेहंदी,हार्ट शेप कलीरे,हाथों में बड़ी-बड़ी अंगूठियां  और चूड़े का साथ हेवी कंगन दुल्हन बनीं कैटरीना के लुक को चार-चांद लगा रहा था। उन्होंने अपने हाथों में कुंदन से जड़े हेवी कंगन पहने थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!