कंतारा: चैप्टर 1 के लिए मेकर्स ने हायर किए 500 से ज्यादा फाइटर्स, फिल्म में दिखेगा जबरदस्त वॉर सीन

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Feb, 2025 03:43 PM

kantara chapter 1 makers hired more than 500 fighters

होम्बले फिल्म्स की फिल्म कंतारा में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले, जहां क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने इसके दमदार एक्शन, दिलचस्प कहानी और ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन...

मुंबई. होम्बले फिल्म्स की फिल्म कंतारा में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले, जहां क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने इसके दमदार एक्शन, दिलचस्प कहानी और ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की। उनकी एक्टिंग ने हर सीन को यादगार बना दिया और फिल्म को एक सिनेमैटिक मास्टरपीस का दर्जा दिलाया। कंतारा की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स अब कंतारा: चैप्टर 1 लेकर आ रहे हैं।

 

मेकर्स एक जोरदार वॉर सीन लाने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने 500 से ज्यादा माहिर फाइटर्स को लिया है। एक्शन के माहिर लोग मिलकर एक ऐसा वॉर सीक्वेंस तैयार करेंगे, जो न सिर्फ पहली बार देखा जाएगा, बल्कि देखने में भी बेहद शानदार होगा।


इससे पहले फिल्म के फर्स्ट पोस्टर में ऋषभ शेट्टी का बिल्कुल नया लुक दिखाया गया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

कंतारा: चैप्टर 1 की कहानी कर्नाटका के कदम्ब काल में सेट है। कदम्ब शासक कर्नाटका के कई हिस्सों के प्रमुख शासक थे और उन्होंने इस क्षेत्र की संस्कृति और वास्तुकला को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह काल भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता था। कंतारा: चैप्टर 1 दो अक्टूबर को रिलीज होगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!