Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Feb, 2020 03:23 PM

एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। बयानों के साथ-साथ वह अपनी एक्टिंग से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। कंगना इन दिनों काम से ब्रेक लेकर तमिलनाडु में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं।
मुंबई: एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। बयानों के साथ-साथ वह अपनी एक्टिंग से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। कंगना इन दिनों काम से ब्रेक लेकर तमिलनाडु में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं।
इस दौरान की तस्वीरें कंगना की टीम ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में कंगना तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिर में नजर आईं।

एक तस्वीर में वह कंगना मंदिर परिसर के अंदर कुएं के पानी से नहाते हुए दिख रही हैं।

रामेश्वरम में मंदिर दर्शन के साथ ही कंगना ने स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को भी याद किया है। कंगना रामेश्वरम में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के घर भी गईं हैं। कंगना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही जयललिता की बायोपिक फिल्म 'थलावी'में नजर आएंगी। फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है। इसके अलावा कंगना 'धाकड़' में भी नजर आएंगी।

