बर्फ की सफेद चादर से ढका कंगना रनौत का पहाड़ों वाला घर, एक्ट्रेस ने दिखाई स्नो फ्लो की खूबसूरत तस्वीरें

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Feb, 2024 03:47 PM

kangana ranaut manali house covered with snow

देशभर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जहां एक तरफ लोग सर्दी से बचना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस मौसम में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए हिमाचल और कश्मीर की वादियों में जाते हैं। वैष्णो देवी, मुगल रोड समेत किश्तवाड़, डोडा, रियासी, रामबन, कठुआ,...

मुंबई: देशभर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जहां एक तरफ लोग सर्दी से बचना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस मौसम में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए हिमाचल और कश्मीर की वादियों में जाते हैं। वैष्णो देवी, मुगल रोड समेत किश्तवाड़, डोडा, रियासी, रामबन, कठुआ, राजाैरी, पुंछ,मनाली की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई।

PunjabKesari

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का मनाली वाला घर भी बर्फ की चादर से ढक गया। इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना का घर बर्फ की चादर से ढका हुआ है जिससे उसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई है।

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस ने अपने घर का रास्ते की भी झलक शेयर की। जहां पर चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'हिमाचल में फाइनली बर्फ गिर गई है..जय माता दी..।'

PunjabKesari


बता दें कि कंगना रनौत का ये घर वादियों के बीच बना हुआ है।जहां पर हर मौसम में नेचर का बेहद सुंदर नजारा दिखाई देता है। एक्ट्रेस का घर लकड़ी से बनाया गया है जिसे उन्होंने शानदार फिर्नीचर के साथ डेकोरेट किया। 

PunjabKesari


वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत बहुत जल्द फिल्म 'इमरजेंसी' में दिखाई देने वाली है जो इसी साल पर्दे पर दस्तक देने वाली है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!