Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Jun, 2025 12:01 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों काम से ब्रेक लेकर लंदन में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर और कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। लंदन की सड़कों पर जाह्नवी और शिखर हाथों में हाथ पकड़कर...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों काम से ब्रेक लेकर लंदन में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर और कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
लंदन की सड़कों पर जाह्नवी और शिखर हाथों में हाथ पकड़कर घूमते हुए नजर आए थे। अब इनका एक और क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों किसी रेस्टोरेंट में हैं। जाह्नवी शिखर की प्लेट से खाना खा रही हैं। दोनों का रिएक्शन फैंस का दिल जीत रहा है।
वीडियो में जाह्नवी और शिखर को किसी रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए देखा जा सकता है। जब शिखर की प्लेट से जान्हवी खाने लगती हैं तो वो उन्हें घूरकर देखते हैं। जान्हवी उन्हें देखकर मुस्कुरा देती हैं। ये वीडियो फैंस के दिलों को छू गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Janhvi Kapoor और शिखर पहाड़िया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसपर मुहर नहीं लगाई है। अब दोनों चोरी-छिपे लंदन में समय बिता रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी को 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में देखा जाएगा। उनके पास 'परम सुंदरी' भी है। इसके अलावा वह तेलुगू मूवी 'पेड्डी' में भी हैं। वहीं खुशी पिछली बार 'नादानियां' में सैफ-अमृता के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ नजर आई थीं।