लंदन में मशहूर सिंगर सुनंदा के साथ चोरी की वारदात, जगुआर कार तोड़ी, महंगे बैग-ब्रीफकेस लेकर भागे चोर

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Jun, 2025 05:12 PM

robbers broke sunanda jaguar car ran away with expensive bags briefcases

मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा पिछले दिनों प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के साथ विवाद को लेकर काफी चर्चा में आई थीं। सिंगर के आरोपों के बाद पिंकी धालीवाल गिरफ्तार भी हो गए थे। वहीं अब लंदन में सुनंदा शर्मा के साथ एक बड़ी वारदात हो गई है, जिसका खुलासा...

मुंबई. मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा पिछले दिनों प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के साथ विवाद को लेकर काफी चर्चा में आई थीं। सिंगर के आरोपों के बाद पिंकी धालीवाल गिरफ्तार भी हो गए थे। वहीं अब लंदन में सुनंदा शर्मा के साथ एक बड़ी वारदात हो गई है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर किया है।

PunjabKesari


शेयर किए गए वीडियो में सुनंदा शर्मा एक पार्किंग में नजर आ रही हैं और  बताती है कि उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और उनके दो काफी महंगे बैग भी चुरा लिए गए हैं। सुनंदा  अपनी गाड़ी की हालत भी दिखाती हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे चोरों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ वारदात को अंजाम दिया। 

 

सुनंदा इस वीडियो में बताती हैं, कि वो लंदन में हैं और यहां उनके साथ ये हादसा हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस चेहरे पर स्माइल के साथ अपने साथ हुई इस चोरी की घटना का खुलासा करती है। वो कहती हैं कि उन लोगों ने कुछ भी नहीं छोड़ा। मैंने मेहनत से कमाए हुए एलवी के दो बैग गाड़ी में रखे हुए थे, लेकिन अज्ञात व्यक्ति वो भी ले गए। दोनों उसके फेवरेट बैग थे और गाड़ी की काफी बुरी हालत करके अज्ञात व्यक्ति भाग गए हैं।


वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं जिधर भी देखों, मुझे चोर दिखते हैं। यूके वालों ये कोई बात नहीं है। सारी रात नहीं नहीं आई बादशाहो। क्या LV क्या Prada सब गया। पर कोई बात नहीं, कुछ बहुत बुरा होने से बच गए होंगे शायद।

सुनंदा शर्मा का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है और उनके फैंस इस पर रिएक्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!