हाय-हाय मरजाने... लंदन में मशहूर पंजाबी सिंगर की कार के शीशे तोड़ चोर उड़ा ले गए लाखों के LV बैग

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Jun, 2025 11:27 AM

punjabi singer sunanda sharma s car vandalised in london

मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा  अपनी बेहतरीन आवाज के लिए मशहूर हैं। काम के सिलसिले में लंदन गई सिंगर सुनंदा शर्मा के साथबड़ी वारदात हुई। लंदन में चोरों ने उनकी लग्जरी कार जगुआर को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की और लाखों रुपए का सामान चुरा लिया।

मुंबई: मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा  अपनी बेहतरीन आवाज के लिए मशहूर हैं। काम के सिलसिले में लंदन गई सिंगर सुनंदा शर्मा के साथबड़ी वारदात हुई। लंदन में चोरों ने उनकी लग्जरी कार जगुआर को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की और लाखों रुपए का सामान चुरा लिया।

PunjabKesari

चोरी हुए सामान में 2 महंगे लुई विटॉन के बैग, एक अटैची और अन्य कीमती सामान शामिल है। घटना शुक्रवार सुबह सामने आई। गायिका ने खुद इस पूरे मामले की जानकारी दी। पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने लंदन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनकी बड़ी सी कार के टीटे हुए शीशे दिखाई दे रहे हैं। जमीन पर कुछ कांच बिखरा पड़ा है। सिंगर दुखी मन से ये बता रही हैं कि वह लंदन में हैं और गाड़ी के भीतर एलवी ब्रांड के उनके दो लग्जरी बैग रखे थे। चोरों ने उनकी कार के शीशे को तोड़ा और दोनों बैग चुरा ले गए।

PunjabKesari

सुनंदा पंजाबी भाषा में दुखी मन से कह रही हैं कि देखो चोरों ने उनकी गाड़ी का क्या हाल कर दिया और भीतर रखे दो एलवी के बैग चुरा ले गए। ये बैग उनको बहुत पसंद थे। कार के भीतर एक अचैटी थी और एक हैंडबैग था। दोनों ही एलवी ब्रांड के थे जो उन्होंने बहुत ही मेहनत से कमाए थे। चोर सबकुछ ले गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी कार के दो शीटें पूरी तरह से टूटे हुए हैं. ऐसा लग रहा कि जैसे किसी भारी चीज को मारकर चोरों ने इन शीशों को तोड़ा हो।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!