Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Jun, 2025 03:14 PM

साउथ फिल्मों के स्टार थलपति विजय फिल्मों से संन्यास लेने का भी ऐलान कर राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। फैंस को उनकी नई फिल्म 'जन नायकन' का इंतजार है जोकि एक्टर की आखिरी फिल्म होगी। पर क्या आप जानते हैं कि एक्टर इस फिल्म के लिए कितनी तगड़ी फीस ले...
मुंबई: साउथ फिल्मों के स्टार थलपति विजय फिल्मों से संन्यास लेने का भी ऐलान कर राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। फैंस को उनकी नई फिल्म 'जन नायकन' का इंतजार है जोकि एक्टर की आखिरी फिल्म होगी। पर क्या आप जानते हैं कि एक्टर इस फिल्म के लिए कितनी तगड़ी फीस ले रहे हैं?
एक रिपोर्ट के मुताबिक थलपति विजय ने 'जन नायकन' के लिए 275 करोड़ की फीस ली है। इसके अलावा उन्हें फिल्म के मुनाफे में कोई हिस्सा नहीं दिया गया है। इस हिसाब से देखा जाए तो यह किसी साउथ स्टार को मिलने वाली अब तक की तगड़ी फीस है।

शाहरुख-रजनीकांत को छोड़ा पीछे
ऐसे में उन्होंने थलाइवा रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया है जो एक फिल्म के लिए 125-270 करोड़ तक चार्ज करते हैं हालांकि, फिल्म 'कुली' के लिए 280 करोड़ फीस लेने की खबरें आई थीं जिसके बाद रजनीकांत को एशिया का सबसे महंगा एक्टर कहा जाने लगा था। थलपति विजय ने फीस के मामले में शाहरुख खान को भी पछाड़ दिया है जो एक फिल्म के लिए 150-200 करोड़ चार्ज करते हैं।
फिल्म 'जन नायकन' की बात करें, तो इसे एच विनोद ने डायरेक्ट किया है। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा है जिसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और प्रियामणि भी नजर आएंगी।