डिस्चार्ज के बाद धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे मुकेश खन्ना, आखिरी मुलाकात को याद कर बोले- 'वो काफी मजबूत थे, पर उनका शरीर हार मान गया..

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Nov, 2025 03:27 PM

mukesh khanna visited dharmendra after his discharge recalls their last meeting

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया, जिससे पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दिग्गज के निधन के 5 दिन बाद भी उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त उनकी यादों में खोए नजर आ रहे हैं और उन्हें अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे...

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया, जिससे पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दिग्गज के निधन के 5 दिन बाद भी उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त उनकी यादों में खोए नजर आ रहे हैं और उन्हें अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच फेमस टीवी व फिल्म एक्टर मुकेश खन्ना ने धर्मेंद्र संग अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया है। मुकेश ने बताया कि धर्मेंद्र के लिए घर के अंदर आईसीयू जैसा माहौल बनाया गया था और सभी को उम्मीद थी कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

PunjabKesari

 


हाल ही में मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद घर पर धर्मेंद्र के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया। एक्टर ने कहा- "मैं पांच-छह दिन पहले ही उनके घर गया था, जब उन्हें अस्पताल से वापस लाया गया था। उन्होंने घर के अंदर ही आईसीयू जैसी व्यवस्था कर रखी थी। मुझे पता था कि मैं उनसे ठीक से मिल नहीं पाऊंगा, लेकिन फिर भी मुझे लगा कि जाना जरूरी है। इस दौरान उनकी मुलाकात सनी और बॉबी देओल से भी हुई।"

मुकेश ने कहा, "मैंने उनसे कहा, 'वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। वह जल्द ही इससे बाहर आ जाएंगे।' लेकिन आखिर में, जो ईश्वर चाहता है, वही होता है। लोग हैरान थे क्योंकि सभी मानते थे कि वह ठीक होने के लिए काफी मजबूत है। वो नहीं उनका शरीर हार मान गया था। उनकी आत्मा बहुत खूबसूरत थी।"

 

बता दें, बॉलीवुड के हीमैन के नाम से फेमस धर्मेंद्र 89 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। वह बहुत जल्द दिसंबर में अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। 31 अक्टूबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 10 नवंबर 2025 को उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सलमान खान, शाहरुख खान सहित कई सितारे उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे। डिस्चार्ज होने के कुछ दिनों बाद धर्मेंद्र का अपने जुहू स्थित घर में इलाज चला लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गए और सबकी आंखों में आंसू दे गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!