Edited By suman prajapati, Updated: 12 Jun, 2020 11:38 AM

पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर ''बिग बॉस 13'' का हिस्सा रहने के बाद खूब सुर्खियों में रहती है। सलमान के शो में आने के बाद एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग और भी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, फैंस आमिस रियाज और हिमांशी की जोड़ी को खूब पसंद करने लगे है। हाल ही...
बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रहने बनने के बाद खूब सुर्खियों में रहती है। सलमान के शो में आने के बाद एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग और भी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, फैंस आमिस रियाज और हिमांशी की जोड़ी को खूब पसंद करने लगे है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो रेड चूड़े और मंगलसूत्र में नजर आ रही है। इस तस्वीर को देख फैंस उनसे कई तरह के सवाल कर रहे हैं।

ये तस्वीर हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसे फैंस के खूब लाइक्स मिल रहे हैं। एक्ट्रे को शादी वाले लुक में देख फैंस कई तरह के सवाल कर रहे है।
एक यूजर ने पूछा, 'आपने शादी कर ली है ना, मेरे को पता है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'मैम आपने शादी कर ली है।' तभी अन्य ने लिखा, 'आपने अपनी क्लाई में मंगलसूत्र और चूड़ा क्यों पहन रखा है।' हालांकि इन प्रश्नों पर हिमांशी का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

काम की बात करें तो हाल ही में हिमांशी और आसिम रियाज का गाना ख्याल रख्या कर रिलीज हुआ है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इसमें दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है।