मेरी हर बात को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया..बिग बॉस को लेकर हिमांशी खुराना के शॉकिग खुलासे, सलमान पर भी लगाया गंभीर आरोप

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Oct, 2023 01:37 PM

himanshi khurana s shocking revelations about bigg boss and salman khan

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस का 17वां सीजन 15 अक्टूबर को ऑन एयर होने वाला है। फैंस दिन गिन-गिनकर शो को देखने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं हिमांशी खुराना टीवी के शो को लेकर चौकाने वाले खुलासे कर दिए हैं।...

बॉलीवुड तड़का टीम. सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस का 17वां सीजन 15 अक्टूबर को ऑन एयर होने वाला है। फैंस दिन गिन-गिनकर शो को देखने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं हिमांशी खुराना टीवी के शो को लेकर चौकाने वाले खुलासे कर दिए हैं। एक्ट्रेस ने शो के होस्ट पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं। उनके इन खुलासों ने सबको हैरान कर दिया है।

 

दरअसल, हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनको पोडकास्ट के दौरान अपनी मेंटल हेल्थ के बारें में बात करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह कहती हैं- ‘बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद मैं बहुत ज्यादा परेशान रहने लगी थी। मैं मान्सिक रूप से ठीक नहीं थी। मेरे लाइफ में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन मैं फिर भी खुश नहीं थी। अंदर ही अंदर कुछ अधूरा सा लग रहा था।’

 

एक्ट्रेस ने बताया कि फिर इस बारे में मैंने अपनी टीम से बात की। साइकोलॉजिस्ट की मदद ली, लेकिन कुछ भी ठीक नहीं हुआ। इसके बाद मैंने स्पिरिचुअलिटी की तरफ अपना रुख किया। ये करने के बाद मुझे धीरे धीरे अपने सारे सवालों के जवाब मिलने लगें। अब मैं पहले से बेहतर महसूस करती हूं। 

 

बिग बॉस को लेकर हिमांशी खुराना ने कहा कि शो के दौरान मुझपर कई सारे आरोप लगाए गए थे। मेरी हर बात को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता था। शो में ऐसा दिखाया जाता था जैसे मैं लोगों के बीच लड़ाईयां करवाती हूं।

एक्ट्रेस ने कहा- 'जब भी मैंने अपनी बात रखने की कोशिश की तो, हर बार शो के होस्ट मुझे चुप करवा दिया करते थेय़ मैं तब चुप हो जाती थी क्योंकि मैं उनकी इज्जत करती थी। मेरे मां-बाप ने मुझे हमेशा यही सिखाया है कि जब बड़ें बात कर रहे हैं तो बीच में नहीं बोला करते। मैं उन्हें रिस्पेक्ट दे रही थी, लेकिन उन्होंने मुझे हमेशा ही गलत दिखाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!