Edited By suman prajapati, Updated: 14 Jan, 2023 01:28 PM

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कई दिनों से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में हैं। वहीं अब उनके बर्थडे पर एक नया हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, अपने जन्मदिन पर पवन सिंह ने करीबी...
बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कई दिनों से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में हैं। वहीं अब उनके बर्थडे पर एक नया हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, अपने जन्मदिन पर पवन सिंह ने करीबी दोस्तों को शानदार पार्टी दी और इस मौके पर गर्मा-गर्मी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ गई।
पवन सिंह ने 5 जनवरी को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ के एक होटल में दोस्तों को बर्थडे पार्टी दी। इस दौरान पवन सिंह ने पहले केक काटा और फिर अपने फैंस के लिए कुछ मैसेज दिया। यहां तक तो सब ठीक चल रहा था लेकिन इसके बाद हालात बेकाबू हो गए।
हुआ ये कि इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे पवन सिंह के बर्थडे का बताया जा रहा है। इसमें देखा सका है कि कैसे पवन सिंह लखनऊ के एक होटल में अपनी बर्थडे पार्टी एंजॉय करने में लगे हुए हैं। सारे लोग मस्ती में लगे हुए हैं। पवन सिंह ने पहले तो केक काटा और फिर अपने फैंस के लिए कुछ मैसेज दिया। यहां तक तो सब ठीक चल रहा था लेकिन तभी हालात बेकाबू हो गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक- दूसरे पर कुर्सियां तक फेंकने की नौबत आ गईं।

अपने बर्थडे पर यह हंगामा देख पवन सिंह पहले लोगों को शांत कराने कोशिश करते हैं, लेकिन जब मामला ठंडा होता तो वह गुस्से में पार्टी छोड़कर चले जाते हैं।