बिग बॉस 16 से बाहर हाते ही फराह खान ने भाई साजिद और अब्दू को दी पार्टी, बोलीं- 'कभी-कभी दिल जीतना भी बेहतर होता है'

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Jan, 2023 01:07 PM

farah welcomed brother sajid khan and abdu rozik as they out of bigg boss 16

टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। अब शो से एक के बाद एक कंटेस्टेंट बाहर होते नजर आ रहे हैं। रविवार के एपिसोड में अब्दु के बाद साजिद खान भी घर से बाहर हो गए। साजिद घर से विदा लेते वक्त काफी इमोशनल हो गए और घरवालों को भी भावुक कर...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। अब शो से एक के बाद एक कंटेस्टेंट बाहर होते नजर आ रहे हैं। रविवार के एपिसोड में अब्दु के बाद साजिद खान भी घर से बाहर हो गए। साजिद घर से विदा लेते वक्त काफी इमोशनल हो गए और घरवालों को भी भावुक कर दिया। वहीं, बिग बॉस से आउट होने के बाद साजिद की बहन और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने भाई और अब्दू रोजिक का घर में जबरदस्त स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। फराह द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

दरअसल, बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद फराह खान ने अपने भाई साजिद खान और अब्दू रोजिक को बर्गर पार्टी दी और उनके लिए एक प्यारा नोट लिखा। फराह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अब्दू और साजिद खान के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में फराह, अब्दू और साजिद पोज देते नजर आ रहे हैं और टेबल पर बर्गर व फ्रेच फ्राइज रखे दिख हैं। दूसरी तस्वीर में अब्दू और फराह हार्ट बनाकर पोज दे रहे हैं, जबकि तीसरी में अब्दू औऱ साजिद खान नजर एक साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर फराह खान ने लिखा, 'बिग बॉस के इस सीजन के मेरे दोनों फेवरेट, कभी-कभी बस दिल जीतना भी बेहतर होता है।'
 


फराह द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को यूजर्स जमकर लाइक कर रहे हैं और फैंस से लेकर स्टार्स तक इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

PunjabKesari


बता दें कि अब्दू रोजिक और साजिद खान अपनी वर्क कमिटमेंट्स के चलते बिग बॉस 16 से बाहर आए हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!