Edited By Konika, Updated: 11 Jan, 2016 02:27 PM

9 जनवरी को 51 साल की हुई कोरियोग्राफी फराह खान ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था।
मुंबई: 9 जनवरी को 51 साल की हुई कोरियोग्राफी फराह खान (Farah Khan) ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था। वैसे भारत में उनके अलावा किसी अन्य स्टार के साथ ऐसे इंसीडेंट सुनने को नहीं मिला है, लेकिन विदेशों में कुछ ऐसे स्टार्स है जिनके घर एक साथ तीन बच्चे पैदा हुए है।
2 फरवरी, 2008 को फराह खान ने तीन बच्चों को जन्म दिया था। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। आईवीएफ तकनीक के जरिए फराह करीब 43 साल की उम्र में मां बनी थीं। पूर्व अमेरिकी राजनेता जॉन मथिअस एंग्लर की पत्नी ने 1994 में तीन बच्चियों मार्गरेट, हन्नाह और मैडेलीन को जन्म दिया था।हॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर रिचर्ड एरी थॉमस की पत्नी ने 1981 में तीन बच्चियों को एक साथ जन्म दिया जिन बच्चियों के नाम बारबरा आयला, ग्वेनेथ गोंजालेस और पिलर अल्मा रखे। सितंबर 2011 में फुटबॉल प्लेयर डैनी हॉलैंड्स के एक साथ तीन बेटियों ने जन्म लिया था जिनका नाम सोफिया, एनाबेला और मिया हैं।मिस बयेल्सा कंटेस्टेंट की फर्स्ट रनरअप रही मॉडल सिंथिया ओनोरिओडे ने 2013 में भी एक-साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया था।
कोरियन एक्टर सॉन्ग एल ग्रुक के घर मार्च 2012 में तीन बेटों ने एक साथ जन्म लिया। उनके तीन बेटों के नाम Dae Han, Min Guk, Man Se हैं।
