Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Apr, 2025 01:31 PM

: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। आतंकवादियों ने हिंदू पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर गोली मार दी। हमले के बाद से हर कोई दुख और गुस्से में है।बॉलीवुड से भी सेलेब्स इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे...
मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। आतंकवादियों ने हिंदू पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर गोली मार दी। हमले के बाद से हर कोई दुख और गुस्से में है।बॉलीवुड से भी सेलेब्स इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
एक्टर सुनील शेट्टी ने भी कहा कि कश्मीर हमारा है और अगला वेकेशन कश्मीर में ही होगा। इन सबके बीच एक्टर अतुल कुलकर्णी भयानक आतंकी हमले के बाद कश्मीर में हैं। उन्होंने पहलगाम और क्षेत्र के बाकी पर्यटक क्षेत्रों से कई तस्वीरें शेयर कीं और सभी से कश्मीर घूमने का आग्रह किया। एक्टर ने एक फ्लाइट में खाली सीटों की तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने कहा कि हाल ही तक यह पूरी तरह भरी हुई थी और अब इसका ये हाल है।

अतुल कुलकर्णी ने पहलगाम से एक तस्वीर शेयर की, जो आमतौर पर पर्यटकों से भरी हुई जगह होती है। हालांकि, उनके पीछे बहुत कम टूरिस्ट दिखाई दे रहे हैं।उनके पोस्ट पर मैसेज था, 'मुंबई से श्रीनगर। क्रू का कहना है कि वे फूल चल रहे थे। हमें उन्हें फिर से भरने की जरूरत है। चलिए जी कश्मीर चलें।'
अतुल कुलकर्णी ने कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता की झलक भी दिखाई- साफ आसमान और प्रकृति की छत्रछाया में बहती धारा। आमतौर पर पर्यटकों से भरे रहने वाले इस क्षेत्र में कम भीड़ की झलक मिल रही है। स्थानीय कश्मीरी लोग 'हम इस हमले की निंदा करते हैं' कहते हुए तख्तियां पकड़े हुए हैं। एक आदमी गर्व से तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दिया।