'आ जाने जा' गाने पर बुजुर्ग पति-पत्नी ने किया रोमांटिक डांस, बाहों में बाहें डाल एक दूजे में खोया कपल, वीडियो वायरल
Edited By suman prajapati, Updated: 22 Nov, 2022 05:36 PM

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियोज लोगों के दिल जीतते रहते हैं। अब हाल ही में एक बुजुर्ग कपल का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, किसी पार्टी में डांस करते हुए लोगों का खूब दिल जीत रहे हैं। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियोज लोगों के दिल जीतते रहते हैं। अब हाल ही में एक बुजुर्ग कपल का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, किसी पार्टी में डांस करते हुए लोगों का खूब दिल जीत रहे हैं। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
इस वीडियो को रॉबिन नकाई नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें एक बुजुर्ग पुरुष और महिला को लता मंगेशकर के गाने ओ जाने जा पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे का हाथ थाम रोमांटिक डांस कर रहे हैं। यूजर्स बुजुर्ग कपल के इस प्यारे डांस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।