भाई की शादी में Divyanka Tripathi ने पहनी मैरून साड़ी, हसीना की खूबसूरती पर मर मिटे फैंस

Edited By Rahul Rana, Updated: 27 Dec, 2024 04:41 PM

divyanka tripathi wore a maroon saree in her brother s wedding

दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने भाई की शादी के मौके पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में उन्होंने एक लाल रंग की वेलवेट साड़ी पहनी थी, जिसमें भारी ज्वेलरी और ग्लोसी मेकअप के साथ उनका लुक बहुत आकर्षक था।...

बाॅलीवुड तड़का : दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में, दिव्यांका ने अपने भाई की शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत देसी लुक में नजर आ रही हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने भाई की शादी में एक शानदार रेड कलर की वेलवेट साड़ी पहनी थी, जिसमें उन्होंने हैवी ज्वेलरी के साथ अपने लुक को और भी खास बनाया। उनके इस ट्रेडिशनल लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

दिव्यांका ने अपना मेकअप ग्लोसी रखा और बालों को कर्ल करके खुले छोड़े थे। साथ ही, उन्होंने हाथों में मेहंदी और गोल्ड कंगन पहने थे। इस लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'रेड वेलवेट केक'।

PunjabKesari

इससे पहले दिव्यांका क्रिसमस के मौके पर भी दिखाई दी थीं, जब उन्होंने एक वेस्टर्न लुक में डेनिम की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी। इस दौरान, वह अपने पति के साथ मस्ती करती नजर आईं। दिव्यांका ने अपने दोस्तों के साथ भी एक सेल्फी ली, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

PunjabKesari

PunjabKesari

टीवी करियर की शुरुआत

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से की थी। इसके बाद, उनका शो ‘ये है मोहब्बतें’ भी बहुत हिट हुआ, जिससे उन्हें पहचान मिली।

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!