12 साल से हर्ष सागर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं डायना पेंटी, बोलीं- मैं शादीशुदा नहीं हूं, लेकिन दिमाग में विवाहित हूं

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Jun, 2025 08:44 AM

diana penty in a serious relationship with harsh sagar for 12 years

‘कॉकटेल’ और ‘हैप्पी भाग जाएगी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं डायना पेंटी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर खुलकर बात करती...

मुंबई.  ‘कॉकटेल’ और ‘हैप्पी भाग जाएगी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं डायना पेंटी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर खुलकर बात करती नजह आईं। तो आइए जानते हैं डायना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर क्या बातें कीं...

PunjabKesari


हालिया इंटरव्यू में डायना पेंटी ने खुलासा किया कि वो पिछले दस साल से अधिक समय से हर्ष सागर के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कभी भी किसी के साथ कैजुअल रिलेशनशिप में कोई दिलचस्पी नहीं रही। मैं पुरानी सोच वाली हूं। अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं छत पर जाकर इसके बारे में भाषण नहीं देने जा रही हूं। मैं और हर्ष एक दूसरे को 22 वर्षों से जानते हैं और 12 सालों से एक साथ हैं। 

शादी के सवाल पर डायना ने कहा कि मैं शादीशुदा नहीं हूं, लेकिन मेरे दिमाग में मैं विवाहित हूं। यह एक ही बात है। आप रिश्ते का उसी तरह सम्मान कर रहे हैं। मेरे और हर्ष किसी के भी परिवार में भी कोई शादी के लिए दबाव नहीं डालता है। उनका हमें सपोर्ट है और उनका भी मानना शादी से ज्यादा खुश रहने पर है। हालांकि, शादी को लेकर मुझे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन हम साथ रहते हैं। हमारा एक डॉग भी है। बिना किसी फॉर्मेलिटी या डॉक्यूमेंट्स के भी हमारा रिश्ता शादी के जैसा ही है।


डायना की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो 'डिटेक्टिव शेरदिल' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन रवि छाबड़िया ने किया है। यह फिल्म आज 20 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!