दीया मिर्जा को मिला चैंपियन्स ऑफ चेंज अवॉर्ड, महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने किया सम्मानित

Edited By Parminder Kaur, Updated: 01 Oct, 2021 10:17 AM

dia mirza received champions of change award by governor of maharashtra

एक्ट्रेस दीया मिर्जा इस समय काफी खुश है। एक्ट्रेस को चैंपियन्स ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दीया को ये अवॉर्ड पर्यावरण के क्षेत्र में दिए गए अभिन्न योगदान के लिए दिया गया है। 30 सितंबर को रात मुंबई के कोलाबा स्थित ताज महल होटल में समारोह...

मुंबई. एक्ट्रेस दीया मिर्जा इस समय काफी खुश है। एक्ट्रेस को चैंपियन्स ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दीया को ये अवॉर्ड पर्यावरण के क्षेत्र में दिए गए अभिन्न योगदान के लिए दिया गया है। 30 सितंबर को रात मुंबई के कोलाबा स्थित ताज महल होटल में समारोह आयोजित किया गया। दीया को यह सम्मान इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकॉनमी संस्था, भारत सरकार की ओर से मिला है जो महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के हाथों मिला है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में दीया येलो साड़ी में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी दीया को अवॉर्ड से सम्मानित कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें दीया को यह अवॉर्ड साल 2020 में किए उनके काम के लिए मिला है। दीया भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत के रूप में साल 2017 में ही चुनी गई। उनका कार्यकाल बढ़ाकर 2022 किया जा चुका है। दीया पर्यावरण की सुरक्षा और इससे जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का काम करती हैं। 'चैंपियंस ऑफ चेंज' अवॉर्ड के तहत समाज के हित में सकारात्मक प्रयास करने वाले अलग-अलग फील्ड के 115 लोगों को सम्मान के लिए चुना गया था। एक्ट्रेस वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ब्रैंड एम्बैसेडर भी रही हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!