भाई की शादी में दीपिका ने अपने साड़ी लुक से दी सबको मात, बारातियों संग यूं सेल्फी लेती आईं नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Dec, 2020 05:32 PM

deepika singh shares stunning photos from her brother wedding

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह के भाई हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दिल्ली में एक्ट्रेस ने भाई की शादी में जमकर एंजॉय किया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस अब धीरे-धीरे फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में दीपिका ने भाई की बारात में एंजॉय...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह के भाई हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दिल्ली में एक्ट्रेस ने भाई की शादी में जमकर एंजॉय किया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस अब धीरे-धीरे फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में दीपिका ने भाई की बारात में एंजॉय करते हुए अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन से फैंस के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। आईए देखते हैं ये तस्वीरें...

PunjabKesari


बता दें दीपिका ने अपने भाई की शादी में साड़ी लुक कैरी किया हुआ था। पर्पल साड़ी में एक्ट्रेस का लुक सब पर भारी पड़ रहा था।

PunjabKesari

 

साड़ी के साथ व्हाइट ज्वेलरी और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को चार-चाद लगा रहे हैं। गॉर्जियस लुक और किलर स्माइल के साथ एक्ट्रेस बारातियों के साथ सेल्फी लेती नजर आईं।

PunjabKesari

 

इसके अलावा दीपिका भाईया-भाभी के साथ भी अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हसीना बेहद खुश दिखाई दे रही हैं और हर रस्म में आगे हैं। 

PunjabKesari


अन्य तस्वीरों में दीपिका स्माइल करते हुए अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं और फैंस को दीवाना बना रही हैं। 

PunjabKesari


काम की बात करें तो दीपिका टीवी की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होने सीरियल 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार से घर-घर में पहचान बनाई है।

PunjabKesari

 

इसके बाद एक्ट्रेस 2018 में वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में भी नजर आ चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!