Edited By Neha, Updated: 23 Oct, 2018 10:37 AM

छोटे पर्दे पर सबसे चर्चित और लंबे समय कर चलने वाले क्राइम शो CID जल्द ही ऑफएयर होने जा रहा है। ऐसे में आप अब एसीपी प्रद्युम्न के फेमस डायलॉग, ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’ को काफी मिस करने ही वाले हैं।
मुंबई: छोटे पर्दे पर सबसे चर्चित और लंबे समय कर चलने वाले क्राइम शो CID जल्द ही ऑफएयर होने जा रहा है। ऐसे में आप अब एसीपी प्रद्युम्न के फेमस डायलॉग, ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’ को काफी मिस करने ही वाले हैं।
साथ ही साथ अब आप दया को भी मिस करने वाले हैं, जिनके सामने दुनिया का कोई भी दरवाजा आज तक टिक नहीं पाया है। अपने 21 साल के सफर में इस शो ने लोगों के दिलों पर राज किया।

CID ने 1997 में दर्शकों के बीच छोटे पर्दे पर दस्तक दी थी। जिसके बाद इस शो ने कभी मुड़ कर नहीं देखा और अपने हर एपिसोड के साथ लोकप्रिय होता चला गया। दर्शकों के पसंदीदा शो ने कुछ दिनों पहले ही अपने शानदार 1546 एपिसोड्स पूरे किए है।

दर्शक इस शो में शिवाजी साथम को एसीपी प्रद्युम्न के रूप में काफी पसंद करते हैं। शो में दयानंद शेट्टी को दर्शकों ने दया और आदित्य श्रीवीस्तव को अभिजीत की भूमिका में बेपनाह प्यार दिया है।

खबरों की माने तो CID का आखिरी एपिसोड 29 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। यह शो सालों के बाद भी काफी पसंद किया जा रहा है, ऐसे में इसके ऑफ एयर होने से दर्शकों को काफी झटका लगेगा।

इतना ही नहीं जब से टीवी शो CID के बंद होने की खबर वायरल हुई है तब से उस शो के फैंस सोशल मीडिया पर इस शो को बंद न करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही साथ फैंस, मेकर्स और चैनल पर सवाल उठा रहे हैं कि वो अचानक क्यों इस शो को बंद कर रहे हैं ?

बता दें कि जब शिवाजी साथम से इस खबर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, उनको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि दयानंद शेट्टी ने इस खबर पर मुहर लगा दी है।