गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण प्रभावित हुआ शोएब इब्राहिम की बहन का काम, बंद हुआ रेस्टोरेंट!

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Mar, 2026 05:04 PM

shoaib ibrahim sister saba ibrahim restaurant shuts down due to gas supply issue

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और मशहूर यूट्यूबर सबा इब्राहिम अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं और फैंस के साथ नए-नए व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं। सबा के पति ‘खुशामदीद’ नामक रेस्टोरेंट चलाते हैं, जिसकी झलकियां अक्सर वह अपने यूट्यूब पर शेयर करती...

मुंबई. टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और मशहूर यूट्यूबर सबा इब्राहिम अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं और फैंस के साथ नए-नए व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं। सबा के पति ‘खुशामदीद’ नामक रेस्टोरेंट चलाते हैं, जिसकी झलकियां अक्सर वह अपने यूट्यूब पर शेयर करती हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में एक अहम अपडेट शेयर किया है, जिसे सुनकर उनके चाहने वाले थोड़े निराश हो गए।

कुछ समय के लिए बंद होगा ‘खुशामदीद’ रेस्टोरेंट

सबा इब्राहिम ने बताया कि उनका रेस्टोरेंट ‘खुशामदीद’ फिलहाल कुछ दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी साफ की। सबा के मुताबिक, रेस्टोरेंट में गैस सप्लाई से जुड़ी समस्या आ रही है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, वहां चूहों की समस्या भी सामने आई है, जिसके चलते अब पूरे रेस्टोरेंट में रेनोवेशन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह बंदी स्थायी नहीं है, बल्कि लगभग 15 से 20 दिनों के लिए है। हालांकि, वो ऑनलाइन डिलीवरी करते रहेंगे।

PunjabKesari

 

पति सनी संभालते हैं बिजनेस

सबा ने यह भी बताया कि उनके पति सनी इस रेस्टोरेंट को संभालते हैं और इसके बंद होने से वह काफी परेशान हैं। सबा और सनी ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इस स्थिति के बारे में खुलकर बात की। हाल ही में दोनों अपने घर मौदहा भी गए थे, जहां उन्होंने परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाया।

 

यूट्यूब से खड़ी की अपनी पहचान

सबा इब्राहिम आज एक सफल डिजिटल क्रिएटर के तौर पर जानी जाती हैं। अपने डेली व्लॉग्स के जरिए उन्होंने अच्छी-खासी पहचान और कमाई हासिल की है। यूट्यूब के अलावा वह इंस्टाग्राम और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी आय करती हैं। सबा ने अपनी कमाई से मुंबई और दिल्ली में रेस्टोरेंट शुरू किए और साथ ही प्रॉपर्टी में भी निवेश किया है। हाल ही में उन्होंने अपने घर के पास एक और फ्लैट खरीदा है, जिसे जोड़कर वह अपने रहने की जगह को और बड़ा कर रही हैं।

 

परिवार और पर्सनल लाइफ

सबा, टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की छोटी बहन हैं। शोएब ‘ससुराल सिमर का’ और ‘अजूनी’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। उनकी शादी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ से हुई है, जो इन दिनों अपनी सेहत को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!