जिंदगी के प्यार खुशबू संग शादी के बंधन में बंधे कोरियोग्राफर कुमार शर्मा, रेड जोड़े में ट्विनिंग करता खूब जचा कपल

Edited By suman prajapati, Updated: 28 Feb, 2025 01:31 PM

choreographer kumar sharma tied the knot with khushboo in goa

डांसिंग स्टार कुमार शर्मा और खुशबू ने हाल ही में गोवा के रीव बीच रिसॉर्ट में भव्य शादी की, जिसकी तस्वीरें न्यूली मैरिड कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें नई शुरुआत के लिए...

मुंबई. डांसिंग स्टार कुमार शर्मा और खुशबू ने हाल ही में गोवा के रीव बीच रिसॉर्ट में भव्य शादी की, जिसकी तस्वीरें न्यूली मैरिड कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं।
PunjabKesari

 
शादी के इस खास मौके पर कुमार ने रेड एंड व्हाइट शेरवानी पहनी। साथ ही मैचिंग कलर का साफा कैरी किया। वहीं, रेड कलर की पगड़ी के साथ सेहरा लगाकर वो परफेक्ट ग्रूम लगे। दूसरी तरफ कुमार की दुल्हनिया भी रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं। इस लुक को उन्होंने ग्रीन कलर की हैवी ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। रेड लिपस्टिक, माथे पर बिंदी, माथा पटी लगाए वह खूब सजीं। 


 

 

PunjabKesari

शादी में कुमार और खुशबू एक-दूसरे को देखकर बेहद खुश नजर आए और वरमाला के दौरान खूब मस्ती करते दिखे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kumar Sharma (@kumar1sharma)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कुमार ने कैप्शन लिखा, “#प्यार का खुमार खुशबू का हुआ कुमार! हमें शुभकामनाएँ और इतने सारे संदेश भेजने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। हमें खेद है कि हम सभी को जवाब नहीं दे पाए, लेकिन आपकी शुभकामनाएँ हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं। जल्द ही और तस्वीरें आएँगी।”

PunjabKesari

 

शादी के इस खास मौके पर कई सेलेब्स ने कुमार और खुशबू को बधाई दी। शक्ति मोहन, जो एआर रहमान के शो में कुमार के साथ परफॉर्म कर चुकी हैं, ने कहा, “बधाई हो!” इसके अलावा श्रद्धा आर्य, मोहेना कुमारी, और निशा रावल जैसे सितारों ने भी कपल को शादी की बधाई दी और नए जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं दीं।   
  
कुमार शर्मा की बात करें तो वह एक जाने माने डांस कोरियोग्राफर हैं। उनका खुद का डांस क्रू है, जिसका नाम ‘कथक रॉकर्स’ है। कुमार ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रियलिटी शो में भी अपनी परफॉर्मेंस दी है।

 ।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!