सड़क पर भीख मांगते दिखे 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे,खौफनाक चेहरा देख डर से चीख पड़ी महिला!

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Feb, 2024 11:38 AM

bigg boss fame shiv thakare changed his look and begged on the road

रियालिटी शो 'बिग बाॅस 16' फेम शिव ठाकरे का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिव ठाकरे भेष बदलकर सड़क पर भीख मांगते दिख रहे हैं। इस दौरान शिव ठाकरे का ये लुक इतना डरवाना है कि किसी की डर के मारे चीख निकल गई। हालांकि  किसी ने हेल्प करके दिल भी...

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 16' फेम शिव ठाकरे का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिव ठाकरे भेष बदलकर सड़क पर भीख मांगते दिख रहे हैं। इस दौरान शिव ठाकरे का ये लुक इतना डरवाना है कि किसी की डर के मारे चीख निकल गई। हालांकि  किसी ने हेल्प करके दिल भी जीत लिया।

PunjabKesari

अब आप सोच रहे होंगे कि शिव ठाकरे भीख क्यों मांग रहे हैं तो हम आपको बता दें कि उन्होंने लोगों के साथ एक प्रैंक किया है। शिव ठाकरे ने सबसे पहले प्रोस्थैटिक मेकअप से अपना लुक बदला फिर सड़क पर भीख मांगने निकल गए।

PunjabKesari

 

 

अपना लुक बदलने के बाद शिव ठाकरे सीधे सड़कों पर चले जाते हैं। वो ऑटो वालों के पास जा-जाकर भीख मांगते हैं। उन्हें शोरूम के बाहर से ही गार्ड भगा देता है। एक महिला तो उन्हें देखकर बुरी तरह डर जाती हैं और चिल्लाने लगती हैं। फिर आखिरी में एक ऑटो ड्राइवर पैसे देकर सबका दिल जीत लेते हैं।

PunjabKesari

 

 


काम की बात करें तो शिव शिव ठाकरे इन दिनों 'झलक दिखला जा' शो में अपने डांस का जलवा बिखेर रहे हैं। इसमें अरशद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा जज की कुर्सी पर हैं। इससे पहले वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!