'कोई भी धर्म ऐसी हिंसा की इजाजत नहीं देता' पहलगाम आतंकी हमले से दहला विवियन डीसेना का दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Apr, 2025 03:43 PM

bigg boss 18 s vivian dsena speaks out against pahalgam attack

22 अप्रैल का दिन भारत के कई परिवालों के लिए काल बनकर आया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों ने जान गवा दी। ये लोग अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। मासूम लोगों की जान चले जाने से एक्टर विवियन डीसेना का दिल रो रहा है। विवियन...

मुंबई: 22 अप्रैल का दिन भारत के कई परिवालों के लिए काल बनकर आया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों ने जान गवा दी।  ये लोग अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। मासूम लोगों की जान चले जाने से एक्टर विवियन डीसेना का दिल रो रहा है।

PunjabKesari

 

विवियन ने लिखा- 'मैं इस दिल तोड़ने वाली खबर को अभी तक पचा नहीं पा रहा हूं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मासूम लोगों की जान चली गई जो वहां घूमने गए थे। ये ट्रेजिक है। पीड़ितों के परिवारवालों के लिए मेरा दिल रो रहा है। मैं भी दर्द में हूं।'

PunjabKesari

विवियन ने आगे लिखा- 'कोई भी धर्म ऐसी हिंसा की इजाजत नहीं देता है और न ही ऐसी हिंसा सिखाता है। ये क्रूर है। ऐसे अमानवीय एक्ट की कड़ी निंदा करता हूं। जो लोग घायल हुए हैं मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं। उनके परिवार को हिम्मत मिले इस दुख को झेलने की। न्याय मिलना चाहिए। हमें इंसानियत नहीं खोनी चाहिए।' 

PunjabKesari

 

बता दें कि तमाम टीवी एक्टर्स ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। एक्टर सुधांशू पांडे ने बदले की मांग की है। एक्ट्रेस रश्मि देसाई, हिना खान, रुपाली गांगुली, अदिति मलिक, करण कुंद्रा, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, उर्फी जावेद जैसे एक्टर्स ने इस हमले को लेकर रिएक्ट किया।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!