पूरे तीन महीने बाद भारती और हर्ष ने दिखाया अपने छोटे लाडले का चेहरा, गोला के भाई की क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Mar, 2026 09:45 AM

bharti singh and haarsh limbachiyaa revealed the face of their little son

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और राइटर-प्रोड्यूसर हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपने दो बेटों संग पेरेंटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। भारती ने अपने छोटे बेटे यशवीर को 19 दिसंबर 2025, को जन्म दिया था, जिसका चेहरा उन्होंने अभी तक फैंस को नहीं दिखाया था, लेकिन लाडले...

मुंबई. मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और राइटर-प्रोड्यूसर हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपने दो बेटों संग पेरेंटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। भारती ने अपने छोटे बेटे यशवीर को 19 दिसंबर 2025, को जन्म दिया था, जिसका चेहरा उन्होंने अभी तक फैंस को नहीं दिखाया था, लेकिन लाडले के 3 महीने पूरे होने पर उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। भारती और हर्ष ने यशवीर उर्फ ‘काजू’ के तीन महीने पूरे होने पर उसका क्यूट सा चेहरे दुनिया को दिखा दिया है। कपल ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए बेटे काजू का फेस रिवील किया, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

 

यूट्यूब व्लॉग में किया खास खुलासा
भारती और हर्ष ने 19 मार्च 2026 को अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए बेटे काजू का फेस रिवील किया। ‘मिलिए हमारे काजू से’ शीर्षक वाले इस वीडियो में उन्होंने अपने परिवार के साथ इस खास पल को बेहद प्यारे अंदाज में शेयर किया। वीडियो में दोनों अपने बेटे को गोद में लिए नजर आए और उसकी क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया।

PunjabKesari
 

 

किस पर गया है काजू? कपल ने बताया
व्लॉग में भारती ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिलहाल काजू उनकी तरह दिखता है, लेकिन बड़े होने पर वह अपने बड़े भाई लक्ष्य (गोला) की तरह पिता हर्ष पर जाएगा। इस पर हर्ष ने भी हंसते हुए कहा कि आखिरकार बेटे अपने पिता पर ही जाते हैं। दोनों की यह प्यारी नोकझोंक फैंस को काफी पसंद आई।

PunjabKesari

 

सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त प्यार
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर प्यार लुटाया। कई लोगों ने काजू की क्यूटनेस की तारीफ की, तो कई यूजर्स इस फैमिली मोमेंट को बेहद खास बताते नजर आए।

PunjabKesari

 

लव स्टोरी से लेकर फैमिली तक का सफर
भारती और हर्ष की मुलाकात एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी, जहां भारती परफॉर्मर थीं और हर्ष राइटर। कुछ सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने 3 दिसंबर 2017 को शादी कर ली। इस कपल ने 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था और फिर 19 दिसंबर 2025 को उनके घर दूसरे बेटे यशवीर का जन्म हुआ। खास बात यह रही कि दूसरी डिलीवरी के कुछ ही हफ्तों बाद भारती काम पर भी लौट आई थीं।

 

वर्कफ्रंट पर भी एक्टिव हैं भारती
काम की बात करें तो भारती सिंह इन दिनों कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ को होस्ट कर रही हैं। अपने काम और परिवार दोनों को बेहतरीन तरीके से संभालते हुए वह लगातार फैंस का दिल जीत रही हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!