फिल्म 'भांगड़ा पा ले' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, दमदार म्यूजिक पर झूमते दिखे एक्टर्स

Edited By Chandan, Updated: 09 Oct, 2019 02:27 PM

bhangra paa le title track released

जब से मेकर्स ने फिल्म ''भांगड़ा पा ले'' (Bhangra paa le) का ट्रेलर रिलीज किया है तब से यह दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ''भांगड़ा'' केंद्रित यह फिल्म अपने अनोखे कांसेप्ट के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और अब निर्माताओं...

नई दिल्ली। जब से मेकर्स ने फिल्म 'भांगड़ा पा ले' (Bhangra paa le) का ट्रेलर रिलीज किया है तब से यह दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 'भांगड़ा' केंद्रित यह फिल्म अपने अनोखे कांसेप्ट के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और अब निर्माताओं ने फिल्म के टाइटल ट्रैक को रिलीज करते हुए प्रशंसकों को अधिक उत्साहित कर दिया है।

यह गाना एक मॉडर्न टच के साथ पुराने पारंपरिक भांगड़ा बीट्स का एक सुंदर मिश्रण है। देसी पंजाबी तड़का के साथ हिप-हॉप का मिश्रण इस गाने को एक निश्चित चार्टबस्टर बनाता हैं। वही, गाने की दमदार कोरियोग्राफी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है।

रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर यह गाना दर्शकों के बीच पसंदीदा बन गया है, जिन्हें इस डांस नंबर से प्यार हो गया हैं।

 

अतीत और वर्तमान समय में आये बदलाव और रोमांस से भरपूर फिल्म 'भांगड़ा पा ले' में पंजाब से भांगड़ा के पारंपरिक फॉर्म और दुनिया भर के पश्चिमी डांस फॉर्म के बीच तालमेल देखने मिलेगा।

आरएसवीपी द्वारा निर्मित 'भांगड़ा पा ले' स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 1 नवंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!