Ayesha Takia की सेल्फी का लोगों ने उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

Edited By Shivani Soni, Updated: 24 Aug, 2024 12:08 PM

ayesha takia deleted her instagram account after being trolled for her photo

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। खबरों के अनुसार, उन्होंने यह कदम सोशल मीडिया पर मिली ट्रोलिंग की वजह से उठाया है।

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। खबरों के अनुसार, उन्होंने यह कदम सोशल मीडिया पर मिली ट्रोलिंग की वजह से उठाया है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की थी जिसमें उन्होंने ब्लू-गोल्डन रंग की साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला रखा था और मेकअप किया हुआ था। इस तस्वीर के पोस्ट होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

PunjabKesari

ऐसे में इस तस्वीर को लेकर मिली नकारात्मक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया और अपनी प्रोफाइल को डिलीट करने का फैसला किया। अब  उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रोलिंग की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है।

बता दें , आयशा टाकिया फिल्मों से दूर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी का यह कदम उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर के रूप में सामने आया है। उन्होंने ट्रोलिंग के चलते ये कदम उठाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!