अर्जुन कपूर ने 26 साल के अर्जुन के लिए लिखा इमोशनल खत- 'तुमने कर दिखाया, जो कभी नामुमकिन लगता था'

Edited By suman prajapati, Updated: 12 May, 2025 03:58 PM

arjun kapoor wrote an emotional letter for 26 year old arjun

एक्टर अर्जुन कपूर ने फिल्म इश्कज़ादे से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। प्यार और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने हाल ही अपनी रिलीज़ के 13 साल पूरे कर लिए हैं। अपनी पहली फिल्म के 13 साल पूरे होने का जश्न अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मनाया और 'अर्जुन...

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर ने फिल्म इश्कज़ादे से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। प्यार और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने हाल ही अपनी रिलीज़ के 13 साल पूरे कर लिए हैं। अपनी पहली फिल्म के 13 साल पूरे होने का जश्न अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मनाया और 'अर्जुन 2.0' की झलक शेयर भी की।

 


अर्जुन कपूर ने अपनी जवानी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-  ''प्रिय 26 वर्षीय अर्जुन,तुमने कर दिखाया। तुम उस सपने की दहलीज़ पर खड़े हो जो कभी नामुमकिन लगता था। मुझे पता है कितनी रातें तुमने जाग कर फिल्में देखीं, यह विश्वास करते हुए कि सिनेमा ही तुम्हारा सहारा, तुम्हारा मकसद बनेगा। तुमने खुद को सिर्फ शारीरिक रूप से नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक रूप से भी बदला। वो घंटे, वो अनुशासन, वो झटके... सब कुछ इसके लिए जरूरी था। हमेशा विनम्र रहो। हमेशा भूखे रहो (सीखने के लिए)। और कभी मत भूलना। यह सफर एक ऐसे बच्चे से शुरू हुआ था जिसे स्कूल में तंग किया जाता था, लेकिन जिसे फिल्मों से इतना प्यार था कि वो कभी हार नहीं मान सका। प्यार और गर्व के साथ, अर्जुन 2.0।''

 

अर्जुन कपूर ने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया ,जिस लड़के को फिल्मों से प्यार था, वो अब उन्हीं फिल्मों के लिए जीता है। कल इश्कज़ादे के 13 साल पूरे हुए। आभारी हूं, ज़मीन से जुड़ा हूं, और निरंतर आगे बढ़ रहा हूं।

बता दें, साल  2012 में रिलीज हुई फिल्म इश्कजादे में अर्जुन कपूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!