Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Jun, 2025 11:28 AM

टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर और टीवी जगत की निर्माता एकता कपूर के बीच अनबन को लेकर लंबे समय से चल रही थीं।दरअसल, राम को 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कसम से' जैसे शोज से घर-घर में पहचान मिली थी और इन शोज को एकता की कंपनी ने प्रोड्यूस किया था। पर जब राम...
'वो जो चाहे कर सकती है, लेकिन मैं एक शब्द भी नहीं...राम कपूर के बदले सुर! एकता कपूर संग विवाद पर बोले-'उसने मुझे वो दिय जो किसी ने नहीं दिया'
मुंबई: टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर और टीवी जगत की निर्माता एकता कपूर के बीच अनबन को लेकर लंबे समय से चल रही थीं।दरअसल, राम को 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कसम से' जैसे शोज से घर-घर में पहचान मिली थी और इन शोज को एकता की कंपनी ने प्रोड्यूस किया था पर जब राम ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में इंटीमेट सीन्स को लेकर टिप्पणी की, जिसे कथित तौर पर एकता ने खुद लिखा था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। वे बिना नाम लिए एक-दूसरे पर निशाना साध चुके हैं।
बिना नाम लिए एकता ने उनके बर्ताव को 'अनप्रोफेशनल' कहा था। इसके बाद ये मामला तब बढ़ा, जब राम की बीवी गौतमी कपूर इस विवाद में कूद पड़ीं। खैर अब इस मामले राम कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में राम कपूर ने कहा-'वो जो चाहे कर सकती है, लेकिन मैं एक शब्द भी नहीं कहूंगा क्योंकि आखिरकार उसने मुझे वो दिया है, जो किसी ने मुझे नहीं दिया।'

उन्होंने आगे कहा- 'जब किसी और ने मुझ पर विश्वास नहीं किया तब उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। मेरे करियर के अंत तक उन्हें मेरे बारे में जो कुछ भी कहना है, कहने का अधिकार है।'

उन्होंने गौतमी के क्रिप्टिक पोस्ट को मजाकिया बताते हुए कहा- 'मेरी पत्नी जानती है कि मैं किस बारे में सोचता हूं। यह सब मजाक में था।' फिर उन्होंने दोहराया- 'आप ये नहीं भूल सकते कि किसी ने आपके लिए क्या किया है।'

ऐसे शुरू हुआ था विवाद
यह दरार तब शुरू हुई जब राम ने एक इंटरव्यू में कहा कि एकता को 'बड़े अच्छे लगते हैं' के रोमांटिक सीन के बाद के हालात से निपटना पड़ा। एकता ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था- 'मेरे शो के बारे में इंटरव्यू देने वाले अनप्रोफेशनल एक्टर्स को चुप हो जाना चाहिए। झूठी जानकारी और गलत कहानियां तभी तक चलती रहेंगी जब तक मैं बोलती रहूंगी। लेकिन चुप्पी में गरिमा होती है।' इतना ही नहीं इसके बाद एकता ने राम पर तब भी निशाना साधा था जब उन्होंने अपना वजन कम किया था। एकता ने अपने वीडियो में बिना नाम लिए खिल्ली उड़ाते हुए 'ओजेम्पिक' का जिक्र किया था।