'मेट्रो इन दिनों' म्यूजिक लॉन्च में नहीं पहुंचे अरिजीत सिंह, वीडियो कॉल पर मांगी माफी, वीडियो वायरल

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Jun, 2025 01:37 PM

arijit singh apologized for did not attend music launch of  metro in dino

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी मधुर आवाज को लेकर दुनियाभर में छाए रहते हैं। वह अपने गानों से फैंस के दिलों को छू लेते हैं।  हाल ही में फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में कुछ ऐसा हुआ, जिसने अरिजीत के चाहने वालों का एक बार फिर...

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी मधुर आवाज को लेकर दुनियाभर में छाए रहते हैं। वह अपने गानों से फैंस के दिलों को छू लेते हैं।  हाल ही में फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में कुछ ऐसा हुआ, जिसने अरिजीत के चाहने वालों का एक बार फिर दिल जीत लिया। इसके बाद सिंगर फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

PunjabKesari

 

सोमवार को ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म के म्यूजिक एल्बम का लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें म्यूजिक इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। इस फिल्म में अरिजीत सिंह की आवाज़ में दो खूबसूरत गाने शामिल हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि, अरिजीत खुद इस इवेंट में शरीक नहीं हो पाए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

अरिजीत की गैरहाज़िरी को देखते हुए, म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने उन्हें इवेंट के दौरान ही वीडियो कॉल किया। इस कॉल के जरिए अरिजीत को फैंस और मीडिया से रूबरू कराया गया। वीडियो कॉल पर जैसे ही अरिजीत नजर आए, उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस से माफी मांगी कि वह निजी कारणों के चलते इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन सके।

वीडियो कॉल पर फैंस से मांगी माफी  
वीडियो में अरिजीत सिंह बेहद विनम्र अंदाज़ में फैंस से कहते हैं कि वह वहां नहीं आ पाए इसके लिए वह दिल से माफी चाहते हैं। इस दौरान फैंस भी वीडियो कॉल के जरिए अपनी पसंदीदा आवाज़ को सुनकर काफी उत्साहित नजर आए।

इवेंट के दौरान प्रीतम ने मज़ाक में कहा कि अब अगला गाना अरिजीत ही गाएंगे। शुरुआत में अरिजीत थोड़े झिझकते हैं, लेकिन फिर वो वीडियो कॉल पर ही एक खूबसूरत गाना गा देते हैं। उनकी आवाज़ सुनकर पूरे हॉल में तालियों की गूंज सुनाई देती है और फैंस खुश हो जाते हैं।

  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!