Father Goals: बड़े ही प्यार से लाडली आर्जोई की पोनी बनाते दिखे अपारशक्ति खुराना, इंटरनेट पर छाईं बाप-बेटी की क्यूट तस्वीरें

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Nov, 2023 04:43 PM

aparshakti khurana did daughter arzoie pony cute photos viral on internet

एक्टर अपारशक्ति खुराना ने साल 2021 में बेटी आर्जोई का घर में स्वागत किया था, जिसके साथ वह अक्सर क्वालिटी टाइम की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में पापा अपारशक्ति ने अपनी लाडो संग कुछ क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अपारशक्ति खुराना ने साल 2021 में बेटी आर्जोई का घर में स्वागत किया था, जिसके साथ वह अक्सर क्वालिटी टाइम की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में पापा अपारशक्ति ने अपनी लाडो संग कुछ क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं। फैंस भी बाप-बेटी की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari


अपारशक्ति खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- पापाः आर्जोई पोनी करवालो! बाल आपकी आंखों में जा सकते हैं।
आर्जोई- पापा! हम पहले आपकी पोनी करेंगे, क्योंकि आपकी आंखों में भी बाल जा सकते हैं।

 

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अपारशक्ति ने अपने बालों की पोनी बनाई हुई है और बेटी की पोनी बना रहे हैं। इस दौरान नन्हीं आर्जोई टेबल पर रखे बर्तनों के साथ शरारत करती दिख रही हैं। तस्वीरों में बाप-बेटी के बीच एक बेहद ही प्यार बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

 

PunjabKesari

बता दें कि अपारशक्ति खुराना ने 7 सितंबर, 2014 को आकृति आहूजा से शादी की थी। अपारशक्ति ने 4 जून को अपनी पत्नी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। वहीं 27 अगस्त 2021 को ये कपल एक प्यारी सी बेटी का पैरंट्स बना जिसका नाम आर्जोई खुराना रखा है।

 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!