अनुष्का शर्मा ने फैंस को दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, शेयर की मुंबई के जुहू बीच पर पूजा के लिए उमड़े लोगों की तस्वीर

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Nov, 2024 12:13 PM

anushka sharma wishes fans chhath festival

7 नवंबर को छठ पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया गया। घाटों पर छठ पूजा के लिए लोगों की खूब भीड़ देखने को मिली और औरतें तीन दिन तक भूखी प्यासी रहकर छठी मैय्या का व्रत करती नजर आईं। इस मौके पर सेलिब्रेटीज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को पर्व की बधाई...

मुंबई. 7 नवंबर को छठ पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया गया। घाटों पर छठ पूजा के लिए लोगों की खूब भीड़ देखने को मिली और औरतें तीन दिन तक भूखी प्यासी रहकर छठी मैय्या का व्रत करती नजर आईं। इस मौके पर सेलिब्रेटीज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को पर्व की बधाई देते नजर आए। वहीं, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी इस खास मौके पर मुंबई के जुहू बीच की एक खास तस्वीर शेयर कर फैंस को छठ पर्व की बधाई दी। उनका ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर जुहू बीच पर छठ पूजा के लिए आए लोगों की एक तस्वीर शेयर की और फैंस को इस पर्व की बधाई दी। उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'छठ पूजा की शुभकामनाएं।' 

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस के इस पोस्ट से अटकलें तेज हो गई हैं कि अनुष्का शर्मा मुंबई में हो सकती हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कोई पुरानी तस्वीर शेयर की है या हाल की है। दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेटे अकाय के जन्म के पहले से ही लंदन में रह रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कपल अब लंदन में बसने की योजना बना रहा है। हालांकि, इन खबरों पर विराट-अनुष्का ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 


काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वो बेटी वामिका के जन्म के बाद फिल्मों में कमबैक करेंगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!