Chakda Xpress Teaser: 3 साल बाद अनुष्का शर्मा का बॉलीवुड में कमबैक, झूलन गोस्वामी के रोल में दिखेंगी एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Jan, 2022 04:06 PM

anushka sharma bollywood comeback after 3 year long break with chakda xpress

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी के बाद फिल्म जीरो में नजर थीं। 2018 में रिलीज हुई जीरो के बाद अनुष्का शर्मा अपनी फैमिली में बिजी हो गईं। साल 2021 में उन्होंने प्यारी बिटिया वामिका कोहली को जन्म दिया, जिसे लेकर अक्सर...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी के बाद फिल्म जीरो में नजर थीं। 2018 में रिलीज हुई जीरो के बाद अनुष्का शर्मा अपनी फैमिली में बिजी हो गईं। साल 2021 में उन्होंने प्यारी बिटिया वामिका कोहली को जन्म दिया, जिसे लेकर अक्सर वो चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में अनुष्का के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस पूरे तीन साल बाद फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं। उन्होंने 3 साल बाद अपने कमबैक प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। अनुष्का शर्मा एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी से कमबैक कर रही हैं।

PunjabKesari


अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म है चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress), जिसमें वह पहली बार क्रिकेटर के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में अनुष्का पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करती दिखेंगी। 


अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर बताया कि इसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। फिल्म का टीजर कमेंट्री के साथ शुरू होता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होना है। टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों का कोई नाम नहीं, कोई पहचान नहीं है और ना ही उनके कोई फैन हैं। इस वीडियो में स्टेडियम खाली पड़ा दिख रहा है।

PunjabKesari


वीडियो में महिला खिलाड़ी पुरुष खिलाड़ियों की जर्सी पर लेबल लगाकर अपना नाम लिख रही हैं। इसमें झूलन गोस्वामी के रूप में अनुष्का  कहती हैं कि आज हमारे नाम की जर्सी नहीं तो फैस किसे फॉलो करेंगे। लेकिन आज जर्सी पर नाम लिखा है कल पहचान भी होगी।

बता दें, अनुष्का शर्मा की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।


 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!