ऑफ शोल्डर ड्रेस में अनुष्का सेन का दिलकश अंदाज,माथे पर बिंदी लगा माॅर्डन लुक में लगाया देसी तड़का

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Sep, 2024 04:33 PM

anushka sen looks beautiful in latest pictures

अनुष्का सेन ने टीवी शोज से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी। 22 की अनुष्का सेन आज जिस मुकाम पर हैं उसकी कामना हर कोई करता है। हाल ही में अनुष्का कोरिया में बिलबोर्ड पर दिखीं थीं। वहीं अब उन्होंने एक और इतिहास रच दिया है।अनुष्का ने इस...

मुंबई: अनुष्का सेन ने टीवी शोज से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी। 22 की अनुष्का सेन आज जिस मुकाम पर हैं उसकी कामना हर कोई करता है। हाल ही में अनुष्का कोरिया में बिलबोर्ड पर दिखीं थीं। वहीं अब उन्होंने एक और इतिहास रच दिया है।अनुष्का ने इस बार न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर परफॉर्म करके इतिहास रचा।
 

PunjabKesari

 

दरअसल, हसीना ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के लिए यूनाइटेड नेशन के यंग लीडर एवाई यंग से हाथ मिलाया। अब वह उनके टूर को प्रमोट कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने टाइम्स स्क्वायर पर बतौर सिंगर डेब्यू किया। 

PunjabKesari

लुक की बात करें तो अनुष्का ने इस टूर के लिए डिजाइन अश्विन त्यागराजन की बनारसी साड़ियों से बनी खास ड्रेस को पहना जिसे पहले ईशा अंबानी पहन चुकी हैं।

PunjabKesari

 

अनुष्का की ये ड्रेस ऑफ शोल्डर है जिसके अपर पोर्शन को अलग-अलग फैब्रिक से कॉरसेट की तरह बनाया है जिसमें पट्टियों को थोड़ा पतला रखा है।स्कर्ट की हर कली को चौड़ी पट्टी से बनाया है जिसमें हुआ फ्लावर प्रिंट और घेर कमाल का है। 

PunjabKesari

अनुष्का ने इस मॉर्डन ट्विस्ट वाले लुक में लाल बिंदी लगाकर देसी तड़का लगाया गया। इसके साथ अनुष्का ने मिनिमल जूलरी पेयरलकी है। उन्होंने Shaya और Mint & Milk लेबल की रिंग्स और ईयर कफ पहने। इसके अलावा ब्लू पेंडेट और ब्रेसलेट विअर किए हैं।

PunjabKesari

 

मेकअप की बात करें तो अनुष्का ने सटल मेकअप किया है। पिंक लिप्स, पिंकिश आइज, ब्लश्ड चीक्स, विंग्ड आईलाइनर अनुष्का के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं साइड पार्टीशन के साथ उन्होंने हेयर्स को वेवी लुक दिया है। 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का सेन वेब सीरीज 'क्रैश' में नजर आई थीं।  इसके अलावा उन्हें म्यूजिक वीडियो 'तेरी आदत 2' में भी देखा गया था।


 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!