दुखद: एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति भारत देव वर्मा का निधन,रिया सेन के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Nov, 2024 12:44 PM

moon moon sen husband and raima and riya sen father passes away

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि दिग्गज एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति भारत देव वर्मा का आज कोलकाता में निधन हो गया। एक्ट्रेस राइमा और रिया सेन के सिर से उनके पिता का साया उठ गया है। इस समय पूरा परिवार सदमे में है।

मुंबई: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि दिग्गज एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति भारत देव वर्मा का आज कोलकाता में निधन हो गया। एक्ट्रेस राइमा और रिया सेन के सिर से उनके पिता का साया उठ गया है। इस समय पूरा परिवार सदमे में है।

PunjabKesari

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की तबीयत बिगड़ते ही  उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कोलकाता के ढाकुरिया स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल  से एम्बुलेंस बुलाई गई थी। हालांकि, एम्बुलेंस उनके घर पहुंचने से पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ली।मंगलवार सुबह कोलकाता स्थित घर में उन्होंने 83 की उम्र में अंतिम सांस ली। पति के अचानक दुनिया से चले जाने से मुनमुन सेन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

PunjabKesari

 कोलकाता के लिए रवाना हुईं बेटी राइमा सेन

एक रिपोर्ट के अनुसार अपने पिता के निधन की खबर सुनते ही एक्ट्रेस राइमा सेन कोलकाता के लिए रवाना हो गई हैं। जब यह खबर सामने आई,उस समय राइमा शूटिंग के सिलसिले में जयपुर में थीं। राइमा और रिया  सेन दोनों ही बहनें बॉलीवुड फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं और दोनों ही बहनें अभी भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। वेब सीरीज और बंगाली फिल्मों में भी वो काम करती हैं।

PunjabKesari

शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं भारत देव वर्मा

भारत देव वर्मा भी कोई आम इंसान नहीं थ, वो शाही परिवार से  ताल्लुक रखते हैं। भरत देव वर्मा त्रिपुरा के राजघराने से थे। भरत की माँ इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं और जयपुर की महारानी गायत्री देवी की बड़ी बहन थीं। भरत की दादी इंदिरा वडोदरा के महाराजा सेरजी राव गायकवाड़ तृतीय की इकलौती बेटी थीं। उनकी शादी एक्ट्रेस मुनमुन सेन से हुई थी। वे एक्ट्रेस राइमा सेन और रिया सेन के पिता हैं।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!