सज-धज कर मां के साथ अंकिता लोखंडे ने की गौरी-गणपति पूजा, कहा- 'भगवान हमारे साथ है'

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Aug, 2020 12:51 PM

ankita lokhande performs gauri ganpati puja with mother

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर चर्चा में हैं। बीते 2 महीने से अंकिता सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टर के परिवार के साथ सच की लड़ाई लड़ रही है। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर...

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर चर्चा में हैं। बीते 2 महीने से अंकिता सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टर के परिवार के साथ सच की लड़ाई लड़ रही है। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की।

PunjabKesari

इस तस्वीरों में अंकिता काफी समय बाद खुश नजर आ रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में अंकिता ने अपने घर में मां के साथ महालक्ष्मी पूजा करती दिख रही हैं। तस्वीरों में अंकिता मेहरून कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।  

 

PunjabKesari

इसके साथ उन्होंने महाराष्ट्रियन नथ और कमरबंद पहनकर इस लुक को पूरा किया है। अंकिता ने बन हेयर स्टाइल बनाया है जो कि उनपर हमेशा काफी शूट करता है। तस्वीरों में उनके साथ उनकी मां वंदना भी नजर आ रही हैं। एक पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- 'भगवान हमारे साथ है'।

PunjabKesari

अंकिता के इस लुक को देखकर उनके फैंस को अंकिता और सुशांत का धारावाहिक पवित्र रिश्ता याद आ गया है। उनके फैंस इन तस्वीरों को देख उनकी तुलना पवित्र रिश्ता की अर्चना से कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले अंकिता के घर पर गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा पधारे थे। जिनका स्वागत भी अंकिता ने खूबसूरती से किया था।

PunjabKesari

बता दें कि अंकिता दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। सुशांत के निधन के बाद से ही अंकिता लगातार उनके लिए अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!