Edited By suman prajapati, Updated: 11 May, 2025 03:53 PM

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार 2 मई, 2025 को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था, जिससे पूरे कपूर खानदान को बड़ा सदमा लगा था। वहीं, आज मदर्स डे है और इस मौके पर कपूर भाइयों को उनकी मां की कमी खल रही है। इस मौके पर...
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार 2 मई, 2025 को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था, जिससे पूरे कपूर खानदान को बड़ा सदमा लगा था। वहीं, आज मदर्स डे है और इस मौके पर कपूर भाइयों को उनकी मां की कमी खल रही है। इस मौके पर अनिल कपूर और उनके दोनों भाइयों ने दिवंगत मां को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट किए हैं, जो सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींच रहे हैं।
बोनी कपूर का पोस्ट
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां निर्मल कपूर की कुछ यादगार तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा: "मां, आप मेरी सबसे प्यारी 'नमस्ते' और सबसे कठिन 'अलविदा' थीं।"

अनिल कपूर का ट्रिब्यूट
अनिल कपूर ने मदर्स डे के मौके पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए अपनी मां को याद किया। उन्होंने एक कोलाज पोस्ट किया जिसमें उनकी मां की कई पुरानी और अनमोल तस्वीरें शामिल थीं। इस कोलाज के साथ उन्होंने लिखा: "हैप्पी मदर्स डे"
हालांकि उनके पोस्ट में शब्द कम थे, लेकिन तस्वीरें और भावनाएं बहुत कुछ कह रही थीं।
संजय कपूर की भावुक पोस्ट
अनिल के भाई और एक्टर संजय कपूर ने भी अपनी मां के साथ बिताए लम्हों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर कई पुरानी और नई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा: "हैप्पी मदर्स डे, आज और हमेशा।"
एक्टर की इस पोस्ट पर उनकी पत्नी महीप कपूर और बेटी शनाया कपूर ने रेड दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया।