अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की रियल लाइफ का सच जान दंग रह जाएंगे आप

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Jan, 2018 10:41 AM

amitabh daughter sweta nanda real life story

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार आज देशभर में जाना माना चेहरा हैं। बच्चन परिवार में खास बात ये है कि इस परिवार ने काफी मेहनत और लग्न के साथ पैसा और नाम कमाया हैं। अमिताभ, अभिषेक, जया और ऐश्वर्या ये सभी सदस्यों को इनके फैंस काफी...

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार आज देशभर में जाना माना चेहरा हैं। बच्चन परिवार में खास बात ये है कि इस परिवार ने काफी मेहनत और लग्न के साथ पैसा और नाम कमाया हैं। अमिताभ, अभिषेक, जया और ऐश्वर्या ये सभी सदस्यों को इनके फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस घर की एक सदस्य के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये सदस्य और कोई नहीं बल्कि अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा हैं। 

PunjabKesari

श्वेता, बच्चन परिवार की सबसे पहली संतान हैं। इस नाते उन्हें वह अपने परिवार की काफी लाडली हैं। श्वेता की सबसे खास बात यह हैं कि पिता अमिताभ, माँ जया, और भाई अभिषेक का बॉलीवुड में इतना नाम और कनेक्शन होने के बाद भी उन्होंने कभी फिल्मो में आने की नहीं सोची हैं।

PunjabKesari

जहाँ एक तरफ कई बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे अपने माँ बाप के नाम का इस्तेमाल कर फिल्मी दुनियां में आसानी से कदम रख लेते हैं। वहीँ श्वेता ने कभी भी अपने पिता अमिताभ की पोजीशन का फायदा उठाकर एक्ट्रैस बनने के बारे में कभी नहीं सोचा। श्वेता ने एक आम बच्चे की तरह खूब पढ़ाई लिखाई की।

PunjabKesari

यहाँ तक कि उन्होंने एक भारतीय महिला की तरह कम उम्र में शादी भी कर ली। 1997 में निखिल नंदा से शादी रचाने के बाद श्वेता ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में ही बेटी नव्या को जन्म भी दे दिया। तब से लेकर अब तक नंदा एक अच्छी हाउस वाइफ बनकर पुरे परिवार का ख्याल रख रही हैं।

PunjabKesari

बता दें कि करीब 10 साल तक हाउस वाइफ बने रहने के बाद श्वेता ने अपने करियर को सवारने का सोचा।अब श्वेता सीएनएन आईबीएन में बतौर सिटिजन जर्नलिस्ट के रूप में काम करती हैं।यहाँ तक कि 2007 में उन्हें एनडीटीवी के शो ‘नेक्स्ट जैन’ की होस्ट बनने का ऑफर भी मिल चूका हैं। श्वेता आज अपने परिवार को सिर्फ घरेलु रूप से ही नहीं बल्कि आर्थिक रूप से भी सपोर्ट करने में सक्षम हैं।

PunjabKesari

श्वेता की लाइफ एक आम गृहिणी की तारह ही हैं। वो रोज घर और परिवार का ख्याल तो रखती ही हैं और साथ में अपने प्रोफेशनल कामो को भी निपटाती हैं। श्वेता उन सभी बॉलीवुड सितारों के बच्चो के लिए एक अच्छा उदाहरण हैं।

PunjabKesari


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!