Ratan Tata के निधन पर भावुक हुए Amitabh Bachchan, लिखा-एक युग समाप्त हो गया

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Oct, 2024 07:23 AM

amitabh bachchan became emotional on the dies of ratan tata

पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्‍मान‍ित भारत के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 9 अक्टूबर की रात मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में निधन हो गया थाा। महान शख्सियत के निधन से पूरे देश को बड़ा झटका लगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी...

बॉलीवुड तड़का टीम. पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्‍मान‍ित भारत के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 9 अक्टूबर की रात मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में निधन हो गया थाा। महान शख्सियत के निधन से पूरे देश को बड़ा झटका लगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई। स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते नजर आए। वहीं, महानायक अमिताभ बच्चन ने भी भावुक पोस्ट कर अनमोल रतन को याद किया है।

PunjabKesari
 
अमिताभ बच्चन ने 10 अक्टूबर को रतन टाटा के निधन पर दुख जताते हुए एक पोस्ट किया और लिखा- "एक युग अभी-अभी समाप्त हुआ है। उनकी विनम्रता, उनका महान संकल्प, उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र के लिए सर्वोत्तम कार्य करने का उनका दृढ़ संकल्प, हमेशा गौरव की बात रही है। मानवीय उद्देश्यों के लिए साथ मिलकर काम करने का अवसर और विशेषाधिकार प्राप्त करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान था। बहुत दुखद दिन। मेरी प्रार्थनाएं हैं।"


बता दें, अमिताभ बच्चन की फिल्म ऐतबार को बनाने में रतन टाटा का बहुत बड़ा हाथ था। दरअसल, बिजनेस टाइकून ने बिग बी की इस फिल्म को को-प्रोड्यूस किया था। 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद रतन टाटा ने कभी कोई फिल्म प्रोड्यूस नहीं की थी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!