Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Jun, 2025 02:54 PM

नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने इसी महीने की शुरुआत में लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड जैनब रावदजी से इसी महीने की शुरुआत में शादी की थी। अखिल ने 6 जून को सुबह 3.30 बजे ब्रम्ह मुहूर्त में अन्नपूर्णा स्टूडियोज में शादी की थी।
मुंबई: नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने इसी महीने की शुरुआत में लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड जैनब रावदजी से इसी महीने की शुरुआत में शादी की थी। अखिल ने 6 जून को सुबह 3.30 बजे ब्रम्ह मुहूर्त में अन्नपूर्णा स्टूडियोज में शादी की थी।
ये एक इंटीमेट सेरेमनी थी जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अब उन्होंने शादी के 22 दिन बाद अपनी खूबसूरत वेडिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

अपनी शादी पर अखिल ने व्हाइट धोती कुर्ता पहना था जिसमें वो काफी हैंडसम लगे रहे थे।वहीं जैनब भी व्हाइट सिल्क साड़ी और गोल्डेन ब्लाउज के साथ ट्रेडिशनल जूलरी पहने बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

एक तस्वीर में अखिल अपने सालों के प्यार को रिश्ते में बदलते हुए नजर आए। यहां वो बड़े प्यार से जैनब के गले में मंगलसूत्र बांधते दिख रहे हैं।

दूसरी फोटो में अखिस को जैनब का हाथ थामकर अग्नि के फेरे लेते भी देखा जा सकता है।

इस पोस्ट के साथ अखिल कैप्शन में लिखते है'मेरा दिल, आपसे अपनी लाइफ के सबसे बेस्ट मोमेंट्स को शेयर करने का कर रहा है।'