ऐश्वर्या ने अपनी शादी में पहनी थी 75 लाख की साड़ी, देखिए शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें

Edited By Neha, Updated: 17 Sep, 2018 10:41 AM

aishwarya rai and abhishek bachchan wedding pictures

हर रिश्ता बेहद खास होता है। रिश्तों में प्यार हो तो वह रिश्ता और मजबूत बनता है। अभिषेक-एेश्वर्या की जोड़ी बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक है। फिल्म ''बंटी और बबली'' के ''कजरा रे'' गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ।

मुंबई: हर रिश्ता बेहद खास होता है। रिश्तों में प्यार हो तो वह रिश्ता और मजबूत बनता है। अभिषेक-एेश्वर्या की जोड़ी बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक है। फिल्म 'बंटी और बबली' के 'कजरा रे' गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। अभिषेक ने न्यूयॉर्क में एेश्वर्या को प्रपोज किया।

PunjabKesari

 

ऐसे मिले ऐश्वर्या और अभिषेक 

ऐश्वर्या और अभिषेक ने 'ढाई अक्षर प्रेम के' फिल्म के पहले कई फ़िल्में की। लेकिन इस फिल्म के पहले इन दोनों की केमिस्ट्री नजर नहीं आई।लेकिन जब दोनों 'कजरा रे' गाने की शूटिंग कर रहे थे, तब मोहब्बत ने थोड़ी सी अंगड़ाई ली।

 

PunjabKesari

 

एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा था, “मैं न्यूयॉर्क में एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। और, बाल्कनी में खड़े हुए सोच रहा था कि ऐश्वर्या के साथ शादी कर उनके साथ जिंदगी बिताना अच्छा होगा।

PunjabKesari

 

कई सालों बाद 'गुरु' के प्रीमियर के लिए हम वहां फिर गए। शो के बाद मैं ऐश्वर्या को उसी होटल की बाल्कनी में ले आया और उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।”

 

PunjabKesari

 

शादी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। एेश्वर्या ने अपनी शादी पर गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपए का था।

PunjabKesari

 

इस साड़ी को नीता लूला ने डिजाइन किया था । साड़ी के बार्डर गोल्ड से मढ़ा हुआ था। वहीं, अभिषेक ने शादी में डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। 


PunjabKesari

 

आराध्या का जन्म

शादी के कुछ समय बाद ही लोग ऐश्वर्या के बेबी के बारे में बात करते थे। आए दिन ऐश्वर्या के बेबी बंप दिखने की खबरें सामने आती थीं।

 

PunjabKesari

 

शादी के 4 साल बाद अभिषेक और ऐश्वर्या के घर एक नन्ही परी ने 16 नवंबर, 2011 जन्म लिया। उन्होंने उसका नाम आराध्या रखा। 

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!