75 लाख की साड़ी, 9 लक्खा हार और गजरा लगाए 14 साल पहले कुछ इस तरह दुल्हन बनी थी ऐश्वर्या राय

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Apr, 2021 12:25 PM

aishwarya rai abhishek wedding pictures viral on their 14th wedding anniversary

बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन आज 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। कपल ने 20 अप्रैल 2007 को शादी रचाई थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी देश की सबसे पाॅपुलर शादी में से एक थी। शादी की रॉयलटी के साथ-साथ...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन आज 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। कपल ने 20 अप्रैल 2007 को शादी रचाई थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी देश की सबसे पाॅपुलर शादी में से एक थी। शादी की रॉयलटी के साथ-साथ सबसे ज्यादा ऐश्वर्या-अभिषेक के शादी का जोड़ा टॉक ऑफ द टाउन रहा है।

PunjabKesari

ऐसा इसलिए क्योंकि ऐश्वर्या ने अपनी शादी के लिए बी टाउन से सबसे खास शादी के जोड़ा को चुना था। शादी में ऐश्वर्या येलो कलर की प्योर कांजीवरम साड़ी में नजर आईं थी। ऐश्वर्या ने अपनी शादी का जोड़ा अपनी खास दोस्त और देश की जानी-मानी फैशनल डिजाइनर नीतू लुल्ला से तैयार करवाई थी।

PunjabKesari

इस साड़ी के इसकी वीव में असली सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया था। सोने की जरी के साथ साथ साड़ी और ब्लाउज को स्वारोवस्की के क्रिस्टल से नायाब लुक दिया गया था। साल 2007 में इस साड़ी की कीमत करीब 75 लाख रुपए बताई गई थी। 

PunjabKesari

ऐश्वर्या का  ब्राइल लुक साउथ इंडियन था। ऐश्वर्या के शादी से जोड़े से लेकर हेयरस्टाइल और सभी चीजों सोने और हीरे जड़ी हुई थीं।ऐश्वर्या ने 22 कैरेट सोने से जड़े बेशकीमती हीरों और स्टोन्स के बड़े बड़े गहने पहने थे

PunjabKesari

बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या को  फिल्म 'बंटी और बबली' के 'कजरा रे' गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। अभिषेक ने न्यूयॉर्क में एेश्वर्या को प्रपोज किया।ऐश्वर्या और अभिषेक ने 'ढाई अक्षर प्रेम के' फिल्म के पहले कई फ़िल्में की।

PunjabKesari

लेकिन इस फिल्म के पहले इन दोनों की केमिस्ट्री नजर नहीं आई।लेकिन जब दोनों 'कजरा रे' गाने की शूटिंग कर रहे थे, तब मोहब्बत ने थोड़ी सी अंगड़ाई ली। शादी के 4 साल बाद अभिषेक और ऐश्वर्या के घर एक नन्ही परी ने 16 नवंबर, 2011 जन्म लिया। उन्होंने उसका नाम आराध्या रखा। 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!