Laapataa Ladies के साथ एक और फिल्म का मुकाबला, दो दिन बाद Oscar 2025 के लिए चुनी गई 'संतोष’

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Sep, 2024 10:23 AM

after laapataa ladies hindi film  santosh  enters oscar 2025

फिल्मकार किरण राव की ‘लापता लेडीज' को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। यह घोषणा फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के निर्णायक मंडल द्वारा सोमवार को की गई। वहीं, अब इस फिल्म के सामने एक और बड़ी चुनौती आ गई है। ठीक दो दिन बाद अब संध्या सूरी की...

 बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्मकार किरण राव की ‘लापता लेडीज' को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। यह घोषणा फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के निर्णायक मंडल द्वारा सोमवार को की गई। वहीं, अब इस फिल्म के सामने एक और बड़ी चुनौती आ गई है। ठीक दो दिन बाद अब संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' को UK ने 2025 में होने वाले ऑस्कर के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के तौर पर चुना है।

 

डेडाइन ने बताया कि 'संतोष' का चयन बाफ्टा (BAFTA) ने किया है,जोकि यूके की प्रस्तुति को चुनने के लिए अमेरिकी अकादमी द्वारा नियुक्त एक संगठन है। इस फिल्म का प्रीमियर इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अन सर्टेन रिगार्ड में हुआ था। इस फिल्म में भारतीय एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी और सुनीता राजवार लीड रोल निभा रहे हैं।

PunjabKesari

 

संतोष का यूके से चयन इसलिए हुआ क्योंकि वहां इसे बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था और इसे ब्रिटिश निर्माताओं का समर्थन मिला था। फिल्म का निर्माण माइक गुड्रिज, जेम्स बॉशर,बल्थाजार डी गने और एलन मैकएलेक्स द्वारा किया गया है। वहीं अमा अमपाडु, ईवा येट्स, डायर्मिड स्क्रिमशॉ, लूसिया हस्लौएर और मार्टिन गेरहार्ड इसके एक्सीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

क्या है फिल्म की कहानी
संध्या सूरी की लिखी और डायरेक्टेड ये फिल्म एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर मूवी है। फिल्म की कहानी उत्तर भारत के एक गांव को केंद्र में लेकर गढ़ी गई है। एक महिला है जिसकी नई नई शादी हुई है। लेकिन कुछ समय बाद पति का निधन हो जाता है और उसकी पुलिस कांस्टेबल वाली नौकरी पत्नी को मिल जाती है। उसे एक केस मिलता है जहां उसे एक नाबालिक लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझानी है। वह इस मामले की जांच पड़ताल में जुट जाती है। फिल्म में संतोष का किरदार शहाना गोस्वामी ने निभाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!