नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई? माहिका की के हाथ में डायमंड रिंग देख फैंस ने लगाए क्यास

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Nov, 2025 12:16 PM

after divorce from natasha hardik pandya got engaged to his girlfriend mahieka

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की नजदीकियां पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा का विषय हैं-कभी साथ घूमते हुए दिखाई देते हैं, कभी किसी इवेंट में एक साथ स्पॉट होते हैं। इसी बीच अब दोनों...

मुंबई. क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की नजदीकियां पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा का विषय हैं-कभी साथ घूमते हुए दिखाई देते हैं, कभी किसी इवेंट में एक साथ स्पॉट होते हैं। इसी बीच अब दोनों की सगाई की खबरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

PunjabKesari

क्या सचमुच हार्दिक और माहिका ने कर ली सगाई?

हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में हार्दिक ने अपनी जिंदगी के ‘Big 3’ का जिक्र किया—उनका बेटा अगस्त्य, उनका पेट डॉग और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा। इन तस्वीरों में हार्दिक और माहिका काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन इस पोस्ट में एक चीज़ ने सभी को चौंका दिया- माहिका की रिंग फिंगर में चमकती हुई डायमंड रिंग।

 

v


तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि माहिका के हाथ में एक खूबसूरत डायमंड रिंग है, जिसे लेकर लोगों ने तुरंत अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि क्या यह उनकी एंगेजमेंट रिंग है?


 

 

PunjabKesari

 

हनुमानजी की पूजा ने बढ़ाई अटकलें

कुछ दिनों पहले हार्दिक और माहिका एक साथ मंदिर में हनुमानजी की पूजा करते भी नजर आए थे। पूजा की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई कि दोनों का रिश्ता अब सिर्फ ‘डेटिंग’ से आगे बढ़ चुका है।
PunjabKesari

 

फैंस और नेटिज़न्स लगातार अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन इस पूरे मुद्दे पर हार्दिक और माहिका दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भले ही सगाई की खबरों की पुष्टि न हुई हो, लेकिन इतना साफ है कि हार्दिक और माहिका ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

पहले भी की थी हार्दिक ने रोमांटिक सगाई

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक के साथ भी बेहद रोमांटिक अंदाज में क्रूज पर सगाई की थी। उस प्रपोजल की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए थे।
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!