नारायण फैमिली की आंखों का तारा: इंटरनेट पर छाईं आदित्य नारायण की 'बेबी डाॅल' की तस्वीरें,कभी मां की बाहों में तो कभी सकून से सोई दिखीं त्विषा

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Jun, 2022 09:26 AM

aditya narayan shweta share cutesy pictures of daughter tvisha

सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल इन दिनों अपनी पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। कपल ने इसी साल प्यारी सी बच्ची का स्वागत किया जिसका नाम उन्होंने त्विषा नारायण झा रखा है। त्विषा के जन्म के बाद से नारायण फैमिली की खुशियों में...

मुंबई: सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल इन दिनों अपनी पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। कपल ने इसी साल प्यारी सी बच्ची का स्वागत किया जिसका नाम उन्होंने त्विषा नारायण झा रखा है। त्विषा के जन्म के बाद से नारायण फैमिली की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। त्विषा को अगर नारायण परिवार का फैमिली फ्लावर कहा जाए तो ये कहना गलत नहीं होगा।

PunjabKesari

त्विषा घर का वह फूल बन गई है, जिसकी महक से पूरा नारायण हाउस खिलखिला उठा। कपल अक्सर अपनी लाडली त्विषा नारायण संग क्यूट तस्वीरें शेयर करता रहता है। आदित्य ने अपनी नन्हीं परी का इंस्टा अकाउंट भी बनाया है जिसमें त्विषा की एक से बढ़कर एक क्यूट तस्वीर है।

PunjabKesari

हाल ही में कपल ने अपनी लाडली की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसे देख आपका दिन बन जाएगा।  तस्वीर में नन्हीं त्विषा पिंक कलर के कपड़े में लिपटी हैं। त्विषा ने सिर पर क्यूट सा हेयरबैंड लगाया है। वह व्हाइट कलर के बेड पर बेहद ही सुकून से लेटी है। 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

इससे पहले आदित्य ने त्विषा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपने दादा -दादी के साथ नजर आ रही थीं। नन्हीं त्विषा अपने दादा उदित नारायण और दादी दीपा नारायण झा की गोद में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

इस दौरान वह पिंक आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही है। इस दौरान त्विषा के माथे पर तिलक लगा हुआ है।दादा दादी भी अपनी पोती को बाहों में लिए बेहद खुश दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में लिखा- 'दादा, दादी और छोटी।' 

 सिंगर आदित्य नारायण और उनकी एक्ट्रेस पत्नी श्वेता अग्रवाल ने 24 फरवरी, 2022 को बेटी का अपनी दुनिया में स्वागत किया। हालांकि कपल ने 4 मार्च 2022 को बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। वहीं अब कपल की लाडली 3 महीने की हो गई है। 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!