IMAGES: प्रत्यूषा बनर्जी की तरह ये अभिनेत्रियां भी कर चुकी हैं खुदकुशी, देखिए तस्वीरें

Edited By Updated: 03 Apr, 2016 05:39 PM

these actresses had also committed suicide

'बालिका वधू' की आनंदी उर्फ प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार काे अपने मुंबई स्थित घर में अात्महत्या कर ली।

मुंबई: 'बालिका वधू' की आनंदी उर्फ प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार काे अपने मुंबई स्थित घर में अात्महत्या कर ली। प्रत्यूषा की माैत ने सभी काे चाैंका दिया है। एेसा पहली बार नहीं हुआ है पहले भी बहुत-सी अभिनेत्रियों एेसा कर चुकी है। अात्महत्या की इन खबरों ने पूरी फिल्मी दुनिया के लोगों को हिलाकर रख दिया था। आज हम आपको कुछ एेसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।

तीन साल पहले ही बॉलीवुड में एक ऐसी घटना हुई थी, जिसने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया थी। 3 जून 2013 को अभिनेत्री जिया खान की खुदकुशी से भी बॉ़लीवुड को बड़ा झटका लगा था। जिया खान ने अमिताभ बच्चन के साथ 'नि: शब्द' फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।

शिखा जोशी बीए पास फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शिखा जोशी ने मई 2015 में मुंबई के वरसोवा इलाके में स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी।

 दक्षिण भारत की मशहूर बोल्ड अभिनेत्री सिल्क स्मिता 23 सितंबर 1996 को अपने चेन्नई अपार्टमेंट में वह डैड पाई गई थी। उन्होंने पंखे से लटककर खुद को फांसी लगा ली थ। बॉलीवुड में विद्या बालन ने 'द डर्टी पिक्चर' में सिल्क का रोल निभाया था। 'द डर्टी पिक्चर' की कहानी सिल्क स्मिता की कहानी थी। 

दिव्या भारती एक ऐसी अभिनेत्री जिसने महज 19 साल की उम्र में वो ऊंचाईयां पा ली थी, जिसे पाने के लिए कई एक्ट्रेस को सालों मेहनत करनी पड़ती है। इस दशक में दिव्या नंबर वन हिरोइन हुआ करती थी। लेकिन इतनी छोटी उम्र में उनकी मौत सबको हैरान करनेवाली खबर थी। दिव्या की मौत 5 अप्रैल 1993 में हुई थी।

बॉलीवुड की स्ट्रगलिंग अभिनेत्री सैय्यम खन्ना (मोना खन्ना) ने कुछ दिनों पहले ही आत्महत्या की थी। उन्होंने मुंबई के वर्सोवा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी।  

मॉडल और अभिनेत्री कुलजीत रंधावा 1 जनवरी 1976 को पश्चिम बंगाल के रानीगंज में जन्मी कुलजीत रंधावा को बतौर टीवी अभिनेत्री और मॉडल जाना जाता था। खासतौर से टीवी सीरीज 'स्पेशल स्क्वाड' और 'C.A.T.S.' से उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। साल 2006 में अचानक उनकी मौत की खबर से मॉडलिंग इंडस्ट्री से टीवी वर्ल्ड तक सनसनी फैल गई। 

70 और 80 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा दिखाने वाली ब्यूटी एक्ट्रेस परबीन बॉबी 22 जनवरी 2005 में अपने फ्लैट में रहस्यमयी हालत में मृत पाई गई थीं।

डायरेक्टर अजय बहल की फिल्म कामयाब फिल्म ‘बीए पास’ में काम करने वाली अभिनेत्री और मॉडल शिखा जोशी कुछ दिनों पहले मुंबई के वार्सोवा में स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। उनका शव अपार्टमेंट के बाथरूम में मिला।

टीवी अभिनेत्री और मॉडल नफीसा जोसेफ की मौत किसी रहस्य से कम नहीं है। 1997 में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने वाली नफीसा 2004 में मात्र 26 साल की उम्र में फंदे पर झूल गईं।

5 अप्रैल 1993 को रात 11 बजे मुंबई में वर्सोवा स्थित तुलसी अपॉर्टमेंट के 5 वें फ्लोर से गिरकर एक्ट्रैस दिव्या भारती की मौत हुई थी। जब उन्होंने आखिरी सांस ली तब उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!